Advertisement

home

पति पत्नी के बीच मामूली विवाद में पति ने सिलबट्टे से कूचकर पत्नी की हत्या, चिता से पुलिस ने निकलवाया शव,  पोस्टमार्टम को भेजा

बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के गहरवा गांव में मामूली विवाद के बाद पति ने कथित तौर पर पत्नी के सिर पर सिलबट्टे से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद परिजन महिला के शव का अंतिम संस्कार करने में जुट गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो चिता जल चुकी थी। पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाकर जलती चिता से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया कि गहरवा गांव में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पति जयदेव ने घर में रखे सिलबट्टे से पत्नी के सिर पर कई वार कर दिए। सिर में गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में अफरातफरी मच गई।

परिजन महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। चिता को आग दे दी गई थी। इसी दौरान पुलिस को महिला की हत्या किए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और अंतिम संस्कार रुकवा दिया। पुलिस ने चिता से शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आसपास लोगो से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पति-पत्नी के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था और हत्या किन परिस्थितियों में की गई।

सीओ मीरगंज रवि कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से महिला की मौत के कारण और चोटों की स्थिति स्पष्ट होगी। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Express views

Recent Posts

संकल्प अभियान के अंतर्गत निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

बरेली।सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बरेली डॉ राजकिशोर के…

9 hours ago

आशा कार्यकत्रियों ने किया विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन

अमरिया। आज सीएचसी अमरिया में आशा कार्यकत्रियों ने बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर…

11 hours ago

घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

  बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ और जान से…

12 hours ago

किशोरी को बहला-फुसलाकर चार पहिया वाहन से ले जाने का मामला दर्ज

बरखेड़ा ।क्षेत्र में एक गांव से बहला-फुसलाकर ले जाए गई किशोरी को एक बार फिर…

12 hours ago

पीलीभीत: नगर पालिका की ट्रॉली से टूटा नाले का स्लैब, 3 महीने बाद भी नहीं हुई मरम्मत

गाय गिरकर हो चुकी है जख्मी, बार-बार शिकायत के बाद भी किसी बड़े हादसे के…

17 hours ago

पुरानी रंजिश में गला रेतकर की हत्या,दो आरोपी गिरफ्तार

बरेली/आंवला। आंवला थाना पुलिस ने क्षेत्र के कन्धरपुर गांव में बीते दिनों हुए सनसनीखेज हत्याकांड…

19 hours ago