रिपोर्ट – नन्दकिशोर शर्मा
बरेली। फरीदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी कासिम खां पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी जाहिद अली खां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, 8 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर फरीदपुर पुलिस ने बीसलपुर रोड स्थित साठा पुलिया के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों की घेराबंदी की। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित कासिम खां के पैर में गोली लग गई।
घायल कासिम को सीएचसी फरीदपुर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे आरोपी जाहिद अली खां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने कासिम के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किया है। जबकि जाहिद के पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और…
बरखेड़ा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक गुप्ता के आवास पर…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव खगाई में गुरुवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में…
सपा का दावा- वोटों की हो रही है जेबकतरा स्टाइल में चोरी पीलीभीत ।…
बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। आज बुधवार को यूनिक मॉडल इंटर और भाजपा के जिला मंत्री संजय चौहान…
व्यापारियों ने कहा डिजिटल लेनदेन पर शुल्क से व्यापार की रफ्तार होगी प्रभावित बरेली। /…