Advertisement

home

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा पत्र

  • व्यापारियों ने कहा डिजिटल लेनदेन पर शुल्क से व्यापार की रफ्तार होगी प्रभावित

बरेली। / उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) बैनर तले ₹2000 से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर 0.04 प्रतिशत ट्रांजेक्शन चार्ज लगाए जाने के प्रस्ताव/निर्देश को लेकर व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) की बरेली इकाई ने व्यापारियों के हित में इसका विरोध करते हुए प्रधानमंत्री के नाम बरेली कलेक्ट्रेट कार्यालय एसीएम प्रथम संत निरंजन उपाध्याय के माध्यम से पत्र भेजकर यूपीआई लेनदेन पर लगाए जा रहे शुल्क को वापस लिए जाने की मांग की है। चुंकि जिलाधिकारी की अनुपस्थिति मे एसीएम प्रथम ने प्राप्त किया!
संगठन के जिलाध्यक्ष अकरम खान और जिला महामंत्री कमल गुप्ता की ओर से दिए गए पत्र में कहा गया है कि 15 अक्टूबर से ₹2000 से अधिक के यूपीआई ट्रांजेक्शन पर 0.04 प्रतिशत ट्रांजेक्शन चार्ज व्यापारियों पर लगाए जाने के आदेश की जानकारी से व्यापारी वर्ग चिंतित है। व्यापारियों का कहना है कि पहले से ही विभिन्न प्रकार के कर और शुल्क वहन कर रहे व्यापारियों पर यूपीआई लेनदेन का अतिरिक्त भार डालना उचित नहीं है।
पत्र में कहा गया है कि यूपीआई वर्तमान समय में व्यापारिक लेनदेन का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। छोटे-बड़े व्यापारी और ग्राहक बड़ी संख्या में डिजिटल भुगतान पर निर्भर हैं। ऐसे में यूपीआई पर ट्रांजेक्शन शुल्क लगाए जाने से व्यापार की गति प्रभावित होने के साथ बाजार में मंदी का नया दौर शुरू होने की आशंका है।
व्यापार मंडल ने तर्क दिया कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे समय में यूपीआई पर शुल्क लगाए जाने से व्यापारी और ग्राहक दोबारा नकद लेनदेन की ओर बढ़ सकते हैं, जिससे डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के प्रयासों पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
व्यापारियों ने प्रधानमंत्री से व्यापारिक हित और डिजिटल भुगतान व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यूपीआई ट्रांजेक्शन पर प्रस्तावित शुल्क तत्काल वापस लिए जाने के निर्देश जारी करने की मांग की है। संगठन ने कहा कि शुल्क वापस होने से व्यापारियों को राहत मिलेगी और डिजिटल लेनदेन की व्यवस्था भी सुचारु रूप से जारी रहेगी। इस मौके पर जिला महामंत्री कमल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, तहसीम मंसूरी, जाकिर (नेता जी)उबैस अंसारी, एड.आशु, जावेद आलम, परवेज आलम, गौरव गर्ग, प्रदीप गर्ग आदि व्यापारीशामिल रहे!

Express views

Recent Posts

भाजपा प्रदेश मंत्री का हुआ जोरदार स्वागत

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। आज बुधवार को यूनिक मॉडल इंटर और भाजपा के जिला मंत्री संजय चौहान…

4 hours ago

बरेली: पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी घायल, साथी गिरफ्तार घायल आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

रिपोर्ट - नन्दकिशोर शर्मा बरेली। फरीदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़…

4 hours ago

सिनेमा जगत में शोक की लहर: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस

  कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों की 45 मिनट की कोशिशों…

9 hours ago

संकल्प अभियान के अंतर्गत निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

बरेली।सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बरेली डॉ राजकिशोर के…

19 hours ago

पति पत्नी के बीच मामूली विवाद में पति ने सिलबट्टे से कूचकर पत्नी की हत्या, चिता से पुलिस ने निकलवाया शव,  पोस्टमार्टम को भेजा

बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के गहरवा गांव में मामूली विवाद के बाद पति ने कथित…

19 hours ago

आशा कार्यकत्रियों ने किया विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन

अमरिया। आज सीएचसी अमरिया में आशा कार्यकत्रियों ने बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर…

22 hours ago