Advertisement

home

पीलीभीत : सपा कार्यकर्ताओं का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन

  • सपा का दावा- वोटों की हो रही है जेबकतरा स्टाइल में चोरी

 

पीलीभीत । नगर की शांत सड़कों पर गुरुवार को अचानक लोकतंत्र बचाओ का सायरन बज उठा। मौका था समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के उस ऊर्जावान प्रदर्शन का, जिन्हें पक्का यकीन हो गया है कि उनके वोट कोई आम चोर नहीं, बल्कि सीधे चुनाव आयोग की निगरानी में गायब किए जा रहे हैं।  वोट-चोरी का आरोप लगाते हुए सपा नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग ऐसे कर डाली, मानो उनके कुर्सी से हटते ही सारे रूठे हुए वोट खुद-ब-खुद साइकिल की पिछली सीट पर आकर बैठ जाएंगे। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की। उन्होंने केंद्र सरकार पर चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी और वोट चोरी का आरोप लगाया।

जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार के नेतृत्व में पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा,सपा नेता नफीस अंसारी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय की तरफ जो दमदार कूच किया, उससे शहर का ट्रैफिक भले ही धीमा हुआ हो, लेकिन उनका राजनीतिक जोश 100 की स्पीड पर था। रास्ते भर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ इतनी शानदार और ऊंची आवाज में नारेबाजी हुई कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का अच्छा-खासा वोकल और फिजिकल वर्कआउट हो गया। सड़क से ही नेताओं ने स्पष्ट कर दिया कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक प्रक्रिया का दुरुपयोग कर रही है, और निष्पक्ष चुनाव की परिभाषा शायद वही है जिसमें पर्ची उनके पक्ष में निकले।

इस प्रदर्शन में तब एक ‘ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर’ का तड़का लग गया, जब सपा नेता राजीव अग्रवाल ‘टीटी’ बाकायदा महात्मा गांधी का गेटअप धारण करके मैदान में उतर आए। ‘बापू’ के इस नए राजनीतिक अवतार ने अपने समर्थकों जिनमें संदीप सक्सेना,चंदन पाठक,शेखर अग्रवाल,टीटू गंगवार, संदीप त्रिवेदी, चेतन पाठक, प्रमोद शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, रोहित शर्मा, राम, मोहित द्विवेदी व अन्य कार्यकर्ता आदि पूरे जोश में शामिल थे के साथ अपने गौहनिया चौराहे स्थित कार्यालय से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया।

काफी देर तक अपने फेफड़ों की कार्यक्षमता का प्रदर्शन करने और चुनाव आयोग की भूमिका का एक्स-रे निकालने के बाद, इस पूरे राजनीतिक थ्रिलर का क्लाइमेक्स उसी पुरानी, क्लासिक भारतीय परंपरा के साथ हुआ। अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपकर। पुलिस की भारी मौजूदगी के बीच सौंपे गए इस कागज के पन्ने को अधिकारियों ने भी पूरे सम्मान और गंभीरता के साथ ग्रहण किया।

(Mohit kumar@express views)

Express views

Recent Posts

भाजपा प्रदेश मंत्री का हुआ जोरदार स्वागत

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। आज बुधवार को यूनिक मॉडल इंटर और भाजपा के जिला मंत्री संजय चौहान…

6 hours ago

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा पत्र

व्यापारियों ने कहा डिजिटल लेनदेन पर शुल्क से व्यापार की रफ्तार होगी प्रभावित बरेली। /…

6 hours ago

बरेली: पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी घायल, साथी गिरफ्तार घायल आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

रिपोर्ट - नन्दकिशोर शर्मा बरेली। फरीदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़…

6 hours ago

सिनेमा जगत में शोक की लहर: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस

  कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों की 45 मिनट की कोशिशों…

11 hours ago

संकल्प अभियान के अंतर्गत निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

बरेली।सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बरेली डॉ राजकिशोर के…

21 hours ago

पति पत्नी के बीच मामूली विवाद में पति ने सिलबट्टे से कूचकर पत्नी की हत्या, चिता से पुलिस ने निकलवाया शव,  पोस्टमार्टम को भेजा

बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के गहरवा गांव में मामूली विवाद के बाद पति ने कथित…

21 hours ago