Advertisement

home

शिव धनुष टूटते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, राम-सीता के जयमाल से भावविभोर हुए श्रद्धालु

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की ओर से शुक्रवार, 9 अक्टूबर को स्थानीय परमठ मंदिर में जनक प्रतिज्ञा, धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीला का सजीव मंचन किया गया। भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष तोड़ने और माता सीता के जयमाल पहनाने के दृश्य ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

रामलीला मंचन के दौरान जनकपुर में सीता स्वयंवर का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न राज्यों के राजा-महाराजा शामिल हुए। राजा जनक ने प्रतिज्ञा की कि जो भी शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा, उसी के साथ माता सीता का विवाह होगा। स्वयंवर में उपस्थित अनेक राजा धनुष को उठाने में असफल रहे। इससे राजा जनक निराश हो गए और उन्होंने पृथ्वी को वीरों से विहीन होने की बात कही।

राजा जनक के वचनों से लक्ष्मण क्रोधित हो उठे। इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान श्रीराम ने शिव धनुष उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाते ही धनुष टूट गया। धनुष टूटने की गूंज के साथ ढोल-नगाड़े बजने लगे और देवताओं द्वारा पुष्पवर्षा का मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किया गया।

धनुष टूटने की आवाज सुनकर भगवान परशुराम क्रोधित होकर स्वयंवर स्थल पर पहुंचे। यहां लक्ष्मण और परशुराम के बीच तीखा संवाद हुआ। बाद में भगवान श्रीराम ने स्वयं धनुष तोड़ने की बात स्वीकार की और परशुराम के दिए धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाकर उनका संदेह दूर किया। भगवान श्रीराम की दिव्यता को पहचानकर परशुराम ने उनकी चरण वंदना की और हिमालय की ओर प्रस्थान किया। इसके बाद माता सीता ने भगवान श्रीराम के गले में जयमाल पहनाई। इस दृश्य पर श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर अपनी खुशी व्यक्त की।

इस अवसर पर महंत ओमकार नाथ, सुनील मिश्रा, केशव सक्सेना, रमाकांत पांडेय, राकेश लोधी, अमरीश शर्मा अंबू, प्रेम सिंह, नरेश शुक्ला, आयुष सक्सेना, भीम सिंह चौहान, प्रतीक अग्रवाल टिन्नी, संजीव मिश्रा, विवेक सक्सेना, संजीव शर्मा, अवनीश शर्मा, अमित जौहरी, आकाश कश्यप, प्रदीप शर्मा, हिमांशु कश्यप, विनीत शर्मा, सोमनाथ सप्रे और पुनीत शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी व श्रद्धालु उपस्थित रहे। लीला का संचालन संजय पांडेय ने किया, जबकि रामायणी निशांत तिवारी और अंकुर मिश्रा ने रामचरितमानस की चौपाइयों का गायन किया।

Express views

Recent Posts

खेत से मिट्टी निकालने के विवाद में युवक की ट्रेन से कटकर संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

​बरखेड़ा । थाना क्षेत्र के सिसईया गांव में सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक 20…

2 hours ago

बच्चों के विवाद के बाद मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खरगापुर खुर्द निवासी रामसिंह पुत्र हेमराज ने पुलिस को दी…

4 hours ago

अज्ञात चोरों ने 7 बंद घरों को बनाया निशाना,नकदी सहित लाखों की चोरी

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। शनिवार की रात को गांव सहसा में अज्ञात चोरों ने 7 बंद…

1 day ago

चाय बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, किसान का साल भर का गल्ला व गृहस्थी राख 

बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भोपतपुर में रविवार सुबह चाय बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में अचानक…

1 day ago

असंतुलित बाइक ने मारी टक्कर, चार घायल

​बरखेड़ा। पीलीभीत–बीसलपुर मार्ग पर रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक अनियंत्रित बाइक ने आगे चल…

1 day ago

नकली DRI अफसर बन लूटा सोना,312 वोर तमंचा, एक जिन्दा कारतूस सहित,आरोपी गिरफ्तार

बरेली। मीरगंज में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक…

1 day ago