Advertisement

home

पीलीभीत:10 अक्टूबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में रहेगा अवकाश, बीएसए ने जारी किया आदेश

पीलीभीत। जिले में 10 अक्टूबर 2026 को कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रेशमा सिंह ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के पत्र के क्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्धारित वित्तीय वर्ष के अवकाश संबंधी निर्देशों के तहत 10 अक्टूबर को पितृ विसर्जन के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है।

यह आदेश जिले के समस्त परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा निदेशक, सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक तथा सभी खंड शिक्षा अधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

Express views

Recent Posts

शिव धनुष टूटते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, राम-सीता के जयमाल से भावविभोर हुए श्रद्धालु

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की ओर से शुक्रवार, 9 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…

5 hours ago

आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव सिसईया में गुरुवार की रात एक दर्दनाक…

7 hours ago

वृद्ध आश्रम में ‘पितृ भोज’ का आयोजन, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वृद्ध आश्रम, मचवाखेड़ा में एक भव्य और प्रेरणादायक 'पितृ…

8 hours ago

पूर्व भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के सपा में जाने की अटकलें तेज, बर्थडे पार्टी का वीडियो वायरल

बरेली। पूर्व भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल होने की अटकलें…

8 hours ago

कुत्ते ने छह साल के बच्चे को नोचा, हालत गंभीर

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। आज गुरुवार 8 अक्टूबर को एक बच्चा सहसा गांव स्कूल से आने के…

8 hours ago

यूपी में एनएचएम संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार, धरना जारी,12 अक्टूबर से लखनऊ कूच की चेतावनी

मोहित द्विवेदी@express views पीलीभीत/उत्तर प्रदेश। नियमितिकरण और समान कार्य-समान वेतन समेत 6 सूत्रीय मांगों को…

14 hours ago