Advertisement

home

रामगंगा में नहाते समय दो भाई बहे, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास शनिवार सुबह रामगंगा नदी में नहाने गए दो भाइयों के साथ हादसा हो गया। नहाते समय संतुलन बिगड़ने से दोनों गहरे पानी में चले गए। मौके पर मौजूद लोगों ने एक भाई को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि 23 वर्षीय अंकित सिंह नदी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लापता युवक की तलाश शुरू करा दी है। एसडीआरएफ को भी सूचना दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, कपूरपुर निवासी अंकित सिंह (23) पुत्र रतिपाल सिंह शनिवार सुबह अपने भाई आदेश सिंह के साथ रामगंगा नदी में नहाने गया था। दोनों भाई नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में चले गए। दोनों को डूबता देखकर आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आदेश सिंह को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन अंकित सिंह गहरे पानी में समा गया। तेज बहाव के कारण उसका पता नहीं चल सका।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन नदी किनारे पहुंच गए। युवक के लापता होने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन नदी किनारे बैठकर उसकी सलामती की दुआ करते रहे। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर नदी किनारे लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना पर थाना प्रभारी रवि कुमार और सीओ मीरगंज अजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता युवक की तलाश शुरू कराई। नदी के तेज बहाव को देखते हुए बचाव कार्य में सावधानी बरती जा रही है।

सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि रामगंगा नदी में एक युवक डूबकर लापता हो गया है। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई जा रही है। साथ ही एसडीआरएफ को भी सूचना दे दी गई है, ताकि तलाश अभियान में तेजी लाई जा सके। फिलहाल युवक का पता नहीं चल सका है।

Express views

Recent Posts

घर के आगे जलभराव से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, उतारने में जुटा पुलिस-प्रशासन

मीरगंज/ बरेली।बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित समसपुर गांव में शुक्रवार शाम एक हाई-वोल्टेज…

3 hours ago

पीलीभीत:ARTO विभाग में भ्रष्टाचार का नया अड्डा बने प्राइवेट वाहन प्रशिक्षण केंद्र

Avneesh srivastav@express views पीलीभीत। भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ सरकार…

4 hours ago

पीलीभीत:10 अक्टूबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में रहेगा अवकाश, बीएसए ने जारी किया आदेश

पीलीभीत। जिले में 10 अक्टूबर 2026 को कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय…

21 hours ago

शिव धनुष टूटते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, राम-सीता के जयमाल से भावविभोर हुए श्रद्धालु

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की ओर से शुक्रवार, 9 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…

22 hours ago

आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव सिसईया में गुरुवार की रात एक दर्दनाक…

1 day ago

वृद्ध आश्रम में ‘पितृ भोज’ का आयोजन, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वृद्ध आश्रम, मचवाखेड़ा में एक भव्य और प्रेरणादायक 'पितृ…

1 day ago