Advertisement

home

घर के आगे जलभराव से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, उतारने में जुटा पुलिस-प्रशासन

मीरगंज/ बरेली।बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित समसपुर गांव में शुक्रवार शाम एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। घर के सामने भरे पानी की निकासी न होने से परेशान एक ग्रामीण विरोध जताते हुए गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
जानकारी के अनुसार, समसपुर निवासी नन्हे शुक्रवार शाम करीब 7:00 बजे टावर पर चढ़ गया। कुछ ही देर में यह खबर पूरे गांव में फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान आनंद मोहन गुड्डू ने मौके पर पहुंचकर उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन नन्हे नहीं माना। वह अपनी पानी निकासी की मांग पर अड़ा रहा और टावर के ऊपर ही लेट गया। हालांकि, ग्राम प्रधान ने युवक के नशे की हालत में होने की बात कही है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीमें सक्रिय हो गईं। मौके पर भाजपा नेत्री प्रिंसी चौहान, एसओ रवि कुमार, मीरगंज चौकी प्रभारी पंकज कुमार, लभारी चौकी प्रभारी सूरज पाल सिंह और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई।
रात 10 बजे तक स्थिति जस की तस बनी हुई थी। नन्हे टावर पर ही डटा हुआ था और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार मान-मनौव्वल और मशक्कत करते रहे।
Express views

Recent Posts

पीलीभीत:ARTO विभाग में भ्रष्टाचार का नया अड्डा बने प्राइवेट वाहन प्रशिक्षण केंद्र

Avneesh srivastav@express views पीलीभीत। भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ सरकार…

4 hours ago

रामगंगा में नहाते समय दो भाई बहे, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास शनिवार सुबह रामगंगा नदी में नहाने…

5 hours ago

पीलीभीत:10 अक्टूबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में रहेगा अवकाश, बीएसए ने जारी किया आदेश

पीलीभीत। जिले में 10 अक्टूबर 2026 को कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय…

21 hours ago

शिव धनुष टूटते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, राम-सीता के जयमाल से भावविभोर हुए श्रद्धालु

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की ओर से शुक्रवार, 9 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…

22 hours ago

आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव सिसईया में गुरुवार की रात एक दर्दनाक…

1 day ago

वृद्ध आश्रम में ‘पितृ भोज’ का आयोजन, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वृद्ध आश्रम, मचवाखेड़ा में एक भव्य और प्रेरणादायक 'पितृ…

1 day ago