Advertisement

home

पीलीभीत:ARTO विभाग में भ्रष्टाचार का नया अड्डा बने प्राइवेट वाहन प्रशिक्षण केंद्र


Avneesh srivastav@express views

पीलीभीत। भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ सरकार ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को आसान बनाने का दावा कर रही है, वहीं पीलीभीत में ARTO विभाग से जुड़े प्राइवेट वाहन प्रशिक्षण केंद्र वाहन स्वामियों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। आरोप है कि प्रशिक्षण के नाम पर अभ्यर्थियों से मनमानी फीस वसूली जा रही है।

पीलीभीत में ARTO विभाग में भ्रष्टाचार का एक नया रूप सामने आया है, और वो है प्राइवेट वाहन प्रशिक्षण केंद्र। लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को इन प्राइवेट सेंटरों का चक्कर लगाना पड़ रहा है और यहां उनसे जमकर अवैध वसूली कीये जाने के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।

ज़ब मीडिया की टीम ने इस मामले की पड़ताल की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने बताया कि 45 दिन के प्रशिक्षण कोर्स के नाम पर उनसे 7000 रुपये से लेकर 10000 रुपये तक की फीस ली जा रही है। अभ्यर्थियों का कहना है कि बिना इन प्राइवेट केंद्रों के सर्टिफिकेट के उनका लाइसेंस नहीं बन पा रहा है, जिसके चलते वो इस मनमानी फीस को देने के लिए मजबूर हैं।

प्राइवेट प्रशिक्षण केंद्रों पर भ्रष्टाचार के ये आरोप कोई नए नहीं हैं। आए दिन इन केंद्रों पर मनमानी और अवैध वसूली के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन विभागीय मिलीभगत के चलते इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।

इस पूरे मामले पर जब मीडिया संवाददाता ने ARTO पीलीभीत सुशील मिश्रा से बात की तो उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हो रहा है तो मामले की जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अब बड़ा सवाल ये है कि ARTO के आश्वासन के बाद क्या वाकई इन प्राइवेट लूट केंद्रों पर कार्रवाई होगी, या फिर ये जांच भी सिर्फ फाइलों में ही दबी रह जाएगी?

 

Express views

Recent Posts

घर के आगे जलभराव से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, उतारने में जुटा पुलिस-प्रशासन

मीरगंज/ बरेली।बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित समसपुर गांव में शुक्रवार शाम एक हाई-वोल्टेज…

4 hours ago

रामगंगा में नहाते समय दो भाई बहे, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास शनिवार सुबह रामगंगा नदी में नहाने…

6 hours ago

पीलीभीत:10 अक्टूबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में रहेगा अवकाश, बीएसए ने जारी किया आदेश

पीलीभीत। जिले में 10 अक्टूबर 2026 को कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय…

22 hours ago

शिव धनुष टूटते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, राम-सीता के जयमाल से भावविभोर हुए श्रद्धालु

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की ओर से शुक्रवार, 9 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…

23 hours ago

आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव सिसईया में गुरुवार की रात एक दर्दनाक…

1 day ago

वृद्ध आश्रम में ‘पितृ भोज’ का आयोजन, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वृद्ध आश्रम, मचवाखेड़ा में एक भव्य और प्रेरणादायक 'पितृ…

1 day ago