Advertisement

home

एसिड अटैक मामले का भमोरा पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली। भमोरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले साल वर्ष 2025 में आंवला क्षेत्र में हुए चर्चित एसिड अटैक की घटना का शनिवार 10 अक्टूबर को सटीक अनावरण कर दिया है। इस मामले में प्रकाश में आए मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी चंद्रकेश उर्फ चंद्रवीर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसका एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन वह लड़की अंकुश नाम के युवक से भी बात करती थी। जब चंद्रकेश ने अंकुश को उस लड़की से बात करने से मना किया, तो दोनों के बीच तीखी बहस और गरमा-गर्मी हो गई। इसी रंजिश के चलते चंद्रकेश ने अंकुश को रास्ते से हटाने की साजिश रची और अपने एक दोस्त के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से अंकुश के ऊपर तेजाब फेंक दिया था।

थाना प्रभारी भमोरा कुशलपाल सिंह के नेतृत्व में जांच कर रही टीम को इस मामले में पुख्ता सबूत मिले थे। साक्ष्यों के आधार पर कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र के ग्राम तबलपुर निवासी चंद्रकेश उर्फ चंद्रवीर का नाम सामने आया। पुलिस ने शनिवार को सटीक सूचना के आधार पर आरोपी को अलीगंज रोड पर अरिल नदी के पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि घटना के संबंध में 7 मार्च  को पीड़ित यादराम वर्मा की तहरीर पर आंवला थाने में जागनसिंह, ठाकुर दास, उमेश चंद्र, पुरुषोत्तम, प्रेमसिंह, प्रमोद, जगदीश, नरेंद्र, रूमसिंह, मेघ सिंह, राजेश, हेमेंद्र उर्फ हेमू, गिरजेश और ओमकार समेत कई लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। वर्तमान में इस मामले की विवेचना भमोरा थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह द्वारा की जा रही थी, जिसके बाद असली आरोपी का चेहरा सामने आया।

एसिड अटैक की इस गंभीर घटना का सही अनावरण करने वाली टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे थानाध्यक्ष भमोरा कुशलपाल सिंह, प्रभारी, सर्विलांस अभिषेक, प्रभारी एसओजी द्वितीय अमरेश कुमार, उपनिरीक्षक सुमित सिंह, कांस्टेबल शेर सिंह व अनुज कुमार शामिल रहे।

Express views

Recent Posts

घर के आगे जलभराव से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, उतारने में जुटा पुलिस-प्रशासन

मीरगंज/ बरेली।बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित समसपुर गांव में शुक्रवार शाम एक हाई-वोल्टेज…

16 hours ago

पीलीभीत:ARTO विभाग में भ्रष्टाचार का नया अड्डा बने प्राइवेट वाहन प्रशिक्षण केंद्र

Avneesh srivastav@express views पीलीभीत। भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ सरकार…

17 hours ago

रामगंगा में नहाते समय दो भाई बहे, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास शनिवार सुबह रामगंगा नदी में नहाने…

18 hours ago

पीलीभीत:10 अक्टूबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में रहेगा अवकाश, बीएसए ने जारी किया आदेश

पीलीभीत। जिले में 10 अक्टूबर 2026 को कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय…

1 day ago

शिव धनुष टूटते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, राम-सीता के जयमाल से भावविभोर हुए श्रद्धालु

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की ओर से शुक्रवार, 9 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…

1 day ago

आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव सिसईया में गुरुवार की रात एक दर्दनाक…

2 days ago