Advertisement

home

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी

बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी 22 वर्षीय हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसकी शादी महज तीन महीने पहले हुई थी। मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी सुमित रस्तोगी (22) पुत्र नन्नेलाल बुधवार शाम बाइक से शाही में अपनी रिश्तेदारी से लौट रहे थे।
इसी दौरान लालकुआं के पास रोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल में बरेली भर्ती कराया।
वहां उनका इलाज चल रहा था, लेकिन हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। शुक्रवार शाम इलाज के दौरान सुमित रस्तोगी ने दम तोड़ दिया।
सुमित रस्तोगी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। महज तीन महीने पहले शादी के बंधन में बंधे सुमित की मौत से परिवार की खुशियां उजड़ गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़े भाई अमित रस्तोगी ने बताया कि हादसे के बाद से ही सुमित की हालत गंभीर बनी हुई थी। काफी प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

Express views

Recent Posts

एसिड अटैक मामले का भमोरा पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली। भमोरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पिछले साल वर्ष…

19 hours ago

घर के आगे जलभराव से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, उतारने में जुटा पुलिस-प्रशासन

मीरगंज/ बरेली।बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित समसपुर गांव में शुक्रवार शाम एक हाई-वोल्टेज…

1 day ago

पीलीभीत:ARTO विभाग में भ्रष्टाचार का नया अड्डा बने प्राइवेट वाहन प्रशिक्षण केंद्र

Avneesh srivastav@express views पीलीभीत। भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ सरकार…

1 day ago

रामगंगा में नहाते समय दो भाई बहे, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास शनिवार सुबह रामगंगा नदी में नहाने…

1 day ago

पीलीभीत:10 अक्टूबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में रहेगा अवकाश, बीएसए ने जारी किया आदेश

पीलीभीत। जिले में 10 अक्टूबर 2026 को कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय…

2 days ago

शिव धनुष टूटते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, राम-सीता के जयमाल से भावविभोर हुए श्रद्धालु

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की ओर से शुक्रवार, 9 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…

2 days ago