Advertisement

home

गौर हरी सिंघानिया क्रिकेट टूर्नामेंट: पीलीभीत ने शाहजहांपुर को 2 विकेट से हराया, जगदीश की हैट्रिक, गुरसेवक की नाबाद फिफ्टी

शाहजहांपुर। स्थानीय ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित गौर हरी सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में पीलीभीत ने शाहजहांपुर को 2 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया है। मैच में पीलीभीत के कप्तान जगदीश सक्सेना की घातक गेंदबाजी और गुरसेवक की जुझारू नाबाद अर्धशतकीय पारी जीत के मुख्य आकर्षण रहे।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शाहजहांपुर की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 32 रन के स्कोर पर इरफान खान (11 रन) के रूप में पहला विकेट गिरा, जिन्हें आशीष की गेंद पर महेश ने कैच आउट किया। अनुज गुप्ता ने टीम के लिए सर्वाधिक 29 रनों का योगदान दिया, लेकिन पीलीभीत की कसी हुई गेंदबाजी के सामने टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। पीलीभीत के कप्तान जगदीश सक्सेना ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में मात्र 12 रन देकर 4 विकेट झटके, जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल रही। इसके अलावा प्रफुल दीक्षित (4 ओवर में 12 रन) और मनोज कुमार (2 ओवर में 5 रन) ने 2-2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीलीभीत की शुरुआत भी निराशाजनक रही। सलामी बल्लेबाज प्रफुल दीक्षित पारी की पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। शाहजहांपुर के गेंदबाजों ने कड़ा संघर्ष किया, जिसमें अनुज गुप्ता ने 3 विकेट, इरफान रजा खान ने 2 विकेट और कप्तान मनोज यादव ने 2 विकेट चटकाए। लगातार गिरते विकेटों के बीच वन डाउन बल्लेबाजी करने आए गुरसेवक ने एक छोर मजबूती से संभाले रखा। उन्होंने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए 54 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी इस मैच जिताऊ पारी की बदौलत पीलीभीत ने 18वें ओवर में 8 विकेट खोकर रोमांचक जीत दर्ज कर ली। मैदान के बाहर अतिरिक्त खिलाड़ी हिमांशु और शांतनु कंचन ने भी बेहतरीन टीम भावना दिखाते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
मैच के बाद पीलीभीत के कप्तान जगदीश सक्सेना को उनकी शानदार हैट्रिक के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। हालांकि, उन्होंने खेल भावना की अनूठी मिसाल पेश करते हुए अपना यह पुरस्कार मैच जिताऊ पारी खेलने वाले गुरसेवक को समर्पित कर दिया। टूर्नामेंट में ‘बेस्ट बॉलर’ का पुरस्कार शाहजहांपुर के अनुज गुप्ता और ‘बेस्ट बैट्समैन’ का खिताब पीलीभीत के गुरसेवक को दिया गया।
टीम की इस शानदार जीत पर चेयरमैन हरिपाल सिंह यादव, को-चेयरमैन सोहेल बख्स, पीलीभीत वेटरन्स क्रिकेट संघ के अध्यक्ष डॉ. दीपक गंगवार और चेयरमैन डॉ. परविंदर सिंह सैहमी ने पूरी टीम को बधाई दी। इसके अलावा ज्योति तलवार, संजय सहगल, रवि शर्मा और राहुल गजवानी ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। पीलीभीत की टीम अपना अगला मुकाबला 18 तारीख को बरेली के मैदान पर बरेली की टीम के खिलाफ खेलेगी।
Express views

Recent Posts

पीलीभीत: श्री राम वन गमन और केवट संवाद लीला का सजीव मंचन, राम को वन जाते देख भावुक हुए श्रद्धालु

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में रविवार, 11 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…

5 hours ago

पालतू गाय के हमले से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रैफर

​बरखेड़ा । क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मसीत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।…

6 hours ago

बेटी के जन्म से नाराज ससुराल वालों ने प्रसूता को पीटकर घर से निकाला, जान से मारने की धमकी का आरोप

बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भूड़ा विक्रमपुर निवासी पूनम देवी पत्नी स्व. राम बहादुर ने पुलिस को…

6 hours ago

दूसरी महिला को घर लाने के लिए पति ने पत्नी और 4 बच्चों को घर से निकाला, पीड़िता पहुंची थाने

​बरखेड़ा ।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पैनिया रामकिशन की रहने वाली नीलम देवी पत्नी धनपाल…

6 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गाँव मोहम्मगंज रम्पुरा स्थित मड़ी पर चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा…

7 hours ago

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी

बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी 22 वर्षीय हादसे में घायल युवक की इलाज…

13 hours ago