Advertisement

home

श्रीमद्भागवत कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गाँव मोहम्मगंज रम्पुरा स्थित मड़ी पर चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन रविवार को दोपहर 2 बजे ,कथावाचिका राखी शास्त्री ने गोकर्ण और धुंधकारी के प्रसंग का बहुत ही सुंदर और मार्मिक वर्णन किया। कथा सुनने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथावाचिका ने बताया कि गोकर्ण और धुंधकारी दो भाई थे। जहाँ गोकर्ण ज्ञानी, पवित्र और संत स्वभाव के थे, वहीं धुंधकारी महाक्रूर, शराबी और कुकर्मी था। बुरे कर्मों और बुरी संगत के कारण धुंधकारी की अत्यंत भयानक मृत्यु हुई, जिसके परिणामस्वरुप उसे प्रेत योनि प्राप्त हुई। अपने भाई को प्रेत योनि से मुक्ति दिलाने के लिए ज्ञानी गोकर्ण ने श्रीमद्भागवत कथा का अनुष्ठान प्रारंभ किया। कथा सुनने के लिए धुंधकारी ने सात गांठों वाले बांस का आश्रय लिया। श्रीमद्भागवत कथा के प्रभाव से धुंधकारी प्रेत योनि से पूरी तरह मुक्त हो गया। कथा के अंत में स्वयं भगवान विष्णु के दूत उसे दिव्य विमान में बैठाकर बैकुंठ लोक ले गए। इस पावन कथा के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से सबसे बड़े पापी और प्रेत बने जीव का भी उद्धार संभव हो जाता है।
इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रसादी लाल, हरिशंकर, हरद्वारी लाल, रामसेवक और विवेक शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने कथा का रसपान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: श्री राम वन गमन और केवट संवाद लीला का सजीव मंचन, राम को वन जाते देख भावुक हुए श्रद्धालु

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में रविवार, 11 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…

2 hours ago

पालतू गाय के हमले से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रैफर

​बरखेड़ा । क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मसीत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।…

4 hours ago

बेटी के जन्म से नाराज ससुराल वालों ने प्रसूता को पीटकर घर से निकाला, जान से मारने की धमकी का आरोप

बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भूड़ा विक्रमपुर निवासी पूनम देवी पत्नी स्व. राम बहादुर ने पुलिस को…

4 hours ago

दूसरी महिला को घर लाने के लिए पति ने पत्नी और 4 बच्चों को घर से निकाला, पीड़िता पहुंची थाने

​बरखेड़ा ।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पैनिया रामकिशन की रहने वाली नीलम देवी पत्नी धनपाल…

4 hours ago

गौर हरी सिंघानिया क्रिकेट टूर्नामेंट: पीलीभीत ने शाहजहांपुर को 2 विकेट से हराया, जगदीश की हैट्रिक, गुरसेवक की नाबाद फिफ्टी

शाहजहांपुर। स्थानीय ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित गौर हरी सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले…

6 hours ago

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी

बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी 22 वर्षीय हादसे में घायल युवक की इलाज…

11 hours ago