Advertisement

home

दूसरी महिला को घर लाने के लिए पति ने पत्नी और 4 बच्चों को घर से निकाला, पीड़िता पहुंची थाने


​बरखेड़ा ।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पैनिया रामकिशन की रहने वाली नीलम देवी पत्नी धनपाल ने अपने ही पति पर दूसरी महिला को घर में रखने और गाली-गलौज कर घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस मामले को लेकर बरखेड़ा थाने में तहरीर देकर आरोपी पति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
​पीड़िता नीलम देवी द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, उनके पति धनपाल रमबोझा की रहने वाली एक शादी शुदा महिला  को अपने घर में रखना चाहते हैं। आरोप है कि धनपाल अपनी पत्नी नीलम को लगातार घर से निकालने की धमकियां दे रहे थे।
​पीड़िता का कहना है कि 11 अक्टूबर 2026 की सुबह उनके पति ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और उन्हें तुरंत घर छोड़ने की चेतावनी दी। पति ने साफ शब्दों में कहा कि वह दूसरी को अपने साथ अपने घर में रखेगा।
पीड़िता नीलम देवी ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि उनके 4 छोटे-छोटे बच्चे हैं। पति द्वारा घर से निकाले जाने के बाद अब उनके पास रहने और बच्चों को ले जाने के लिए कोई ठिकाना नहीं बचा है।
​परेशान होकर पीड़िता न्याय की गुहार लगाने बरखेड़ा थाने पहुंची और लिखित शिकायत की हैं।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: श्री राम वन गमन और केवट संवाद लीला का सजीव मंचन, राम को वन जाते देख भावुक हुए श्रद्धालु

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में रविवार, 11 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…

5 hours ago

पालतू गाय के हमले से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रैफर

​बरखेड़ा । क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मसीत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।…

6 hours ago

बेटी के जन्म से नाराज ससुराल वालों ने प्रसूता को पीटकर घर से निकाला, जान से मारने की धमकी का आरोप

बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भूड़ा विक्रमपुर निवासी पूनम देवी पत्नी स्व. राम बहादुर ने पुलिस को…

6 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गाँव मोहम्मगंज रम्पुरा स्थित मड़ी पर चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा…

7 hours ago

गौर हरी सिंघानिया क्रिकेट टूर्नामेंट: पीलीभीत ने शाहजहांपुर को 2 विकेट से हराया, जगदीश की हैट्रिक, गुरसेवक की नाबाद फिफ्टी

शाहजहांपुर। स्थानीय ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित गौर हरी सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले…

9 hours ago

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन महीने पहले हुई थी शादी

बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी 22 वर्षीय हादसे में घायल युवक की इलाज…

13 hours ago