बरखेड़ा । क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मसीत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ पालतू गाय के अचानक बेकाबू होकर हमला करने से एक अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा उन्हें तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। क्षेत्र के गांव मसीत निवासी कलावती उम्र 55 वर्ष, पत्नी जगदीश प्रसाद को आज सुबह 6 बजे कलावती अपनी पालतू गाय को बांधने के लिए बाहर ले जा रही थीं। इसी दौरान अचानक गाय बेकाबू हो गई और उसने महिला पर हमला कर दिया। गाय ने महिला को लातें मारते हुए सींगों से भी हमला किया, जिससे वह सिर में चोट लगने से बुरी तरह जख्मी होकर मौके पर ही बेहोश हो गईं।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में निजी वाहन की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा लाया गया। यहाँ डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया है। वर्तमान में जिला अस्पताल में उनका इलाज जारी है।
पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में रविवार, 11 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…
बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भूड़ा विक्रमपुर निवासी पूनम देवी पत्नी स्व. राम बहादुर ने पुलिस को…
बरखेड़ा ।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पैनिया रामकिशन की रहने वाली नीलम देवी पत्नी धनपाल…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गाँव मोहम्मगंज रम्पुरा स्थित मड़ी पर चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा…
शाहजहांपुर। स्थानीय ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित गौर हरी सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले…
बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी 22 वर्षीय हादसे में घायल युवक की इलाज…