Advertisement

home

पेयजल आपूर्ति ठप, न पानी बहाल हुआ और न किसी अधिकारी ने ली सुध

पीलीभीत। शहर के मोहल्ला थान सिंह के लोग बीते दो दिनों से बूँद-बूँद पानी को तरस रहे हैं। मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है और नल सूखे पड़े हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की चुप्पी अब तक नहीं टूटी। नहाने, खाना बनाने और पीने तक के पानी के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि सोमवार से ही सप्लाई बंद हो गई थी, मगर न पानी बहाल हुआ और न ही किसी विभागीय अधिकारी ने कोई सुध ली। कई घरों में स्टोर किया हुआ पानी भी खत्म हो चुका है। मजबूरन लोग पड़ोस के मोहल्लों, हैंडपंपों और निजी स्रोतों से पानी ढोकर ला रहे हैं।
सबसे ज्यादा मार बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों वाले परिवारों पर पड़ रही है। निवासियों का कहना है कि पानी की किल्लत से साफ-सफाई भी बिगड़ रही है, जिससे बीमारियाँ फैलने का खतरा बढ़ गया है।
मोहल्लेवासियों ने माँग की है कि जल्द से जल्द समस्या का कारण पता लगाकर सप्लाई बहाल की जाए। यह है कि दो दिन बाद भी जिम्मेदार चुप क्यों हैं?

 

Express views

Recent Posts

अतिक्रमण के नाम पर गरीबों के उत्पीड़न के खिलाफ गरजी हिंदू महासभा, स्थायी वेंडिंग जोन की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत।शहर में गरीब ठेले, रेहड़ी और खोमचे वालों के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न, अतिक्रमण…

16 hours ago

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

​बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला…

18 hours ago

खुली बैठक में विकास कार्यों की स्थलीय जांच

बरखेड़ा।आज शुक्रवार 26 नबम्बर को ग्राम पंचायत सचिवालय खजुरिया पचपेड़ा में खुली बैठक में गांव…

18 hours ago

वैवाहिक परिचय सम्मेलन में एक मंच पर जुटेंगे मैथिल ब्राह्मण समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियां

6 दिसंबर को बरेली में होगा नवम सजातीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन मीरगंज में महासचिव ओपी…

18 hours ago

बरेली: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस को देना पड़ा धक्का!

बरेली। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर…

19 hours ago

बच्चे की ईमानदारी से मिला खोया हुआ पर्स, पुलिस ने  पर्स स्वामिनी को किया सुपुर्द

बरखेड़ा।  कस्बे में आज पवन मोबाइल पर नियुक्त का0 प्रदीप कुमार एवं का0 अंकित कुमार…

2 days ago