बरखेड़ा। ट्यूबवेल से सामान चोरी कर भाग रहे दो चोरों में से एक को किसान ने साथी की मदद से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दूसरा आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे लोकेश कुमार अपने खेत पर पहुंचे। वहां ट्यूबवेल का ताला टूटा हुआ मिला। चोर पानी चलाने वाला बैंड, एक झटका मशीन और ताला तोड़ने वाला औजार लेकर जा रहे थे। किसान ने सूझबूझ दिखाते हुए अपने साथी रूपराम की मदद से एक आरोपी को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचानजितेंद्र, निवासी न्यूरानपुर मुड़िया, थाना दियूरिया कलां के रूप में हुई है।पीड़ित किसान चोरी के सामान सहित आरोपी को थाने ले आया।पुलिस ने जितेंद्र व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा…
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला थान सिंह के लोग बीते दो दिनों से बूँद-बूँद पानी को…
बरखेड़ा: क्षेत्र स्थित ग्राम गहलुईया में दुकान पर सामान लेने गए एक युवक पर तीन…
बरखेड़ा।बजाज एनर्जी बरखेड़ा प्लांट से कोयला की राख फैलने से लोगो का निकलना हुआ मुश्किल…
बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित माय बार हेडक्वार्टर के सामने रात दो गुटों के बीच…
बरेली ।कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तथा यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम…