बरखेड़ा: क्षेत्र स्थित ग्राम गहलुईया में दुकान पर सामान लेने गए एक युवक पर तीन लोगों द्वारा जानलेवा हमला करने और लाठी-घूंसों व पत्थर से बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है।
पीड़ित की मां सीमा देवी पत्नी मेवाराम निवासी गहलुईया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 अक्टूबर 2026 को उनका पुत्र शिवम गांव में ही स्थित मुत्री देवी की परचून की दुकान पर सामान लेने गया था। दुकान पर किसी बात को लेकर गांव के ही हेमराज पुत्र डालचंद से उसकी कहासुनी हो गई।
आरोप है कि इसके बाद हेमराज ने अपने भाई लालजीत और चाचा नोखेलाल के साथ मिलकर शिवम को लात-घूंसों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान हेमराज ने शिवम के सिर पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
बीच-बचाव करने पहुंची पीड़िता के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता की, गंदी-गंदी गालियां दीं और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यबाही शुरू कर दी हैं।
पीलीभीत।शहर में गरीब ठेले, रेहड़ी और खोमचे वालों के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न, अतिक्रमण…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला…
बरखेड़ा।आज शुक्रवार 26 नबम्बर को ग्राम पंचायत सचिवालय खजुरिया पचपेड़ा में खुली बैठक में गांव…
6 दिसंबर को बरेली में होगा नवम सजातीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन मीरगंज में महासचिव ओपी…
बरेली। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर…
बरखेड़ा। कस्बे में आज पवन मोबाइल पर नियुक्त का0 प्रदीप कुमार एवं का0 अंकित कुमार…