Advertisement

home

दशहरा पर्व को लेकर पीलीभीत में पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त

पीलीभीत। आगामी दशहरा पर्व और अन्य त्योहारों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पीलीभीत पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जनपद में कानून व शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से 14 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव और क्षेत्राधिकारी  नगर ने पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख मंदिरों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
एसपी सुकीर्ति माधव ने नगर के प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का सघन भ्रमण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ गश्त करते हुए सुरक्षा तैयारियों की जमीनी हकीकत परखी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के सख्त निर्देश

त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी थानों में तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।  शहर में प्रवेश करने वाले मार्गों और चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की सघन चेकिंग और निगरानी करने के निर्देश दिए।

मिश्रित आबादी और संवेदनशील माने जाने वाले क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग के भी निर्देश दिये ताकि असामाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ रहे और आम नागरिक सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें।
त्योहारों के मद्देनजर पीलीभीत पुलिस लगातार फ्लैग मार्च और गश्त कर रही है, जिससे आम जनमानस में सुरक्षा का भाव पैदा हो सके। प्रशासन ने लोगों से भी शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।
Express views

Recent Posts

अतिक्रमण के नाम पर गरीबों के उत्पीड़न के खिलाफ गरजी हिंदू महासभा, स्थायी वेंडिंग जोन की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत।शहर में गरीब ठेले, रेहड़ी और खोमचे वालों के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न, अतिक्रमण…

1 day ago

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

​बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला…

1 day ago

खुली बैठक में विकास कार्यों की स्थलीय जांच

बरखेड़ा।आज शुक्रवार 26 नबम्बर को ग्राम पंचायत सचिवालय खजुरिया पचपेड़ा में खुली बैठक में गांव…

1 day ago

वैवाहिक परिचय सम्मेलन में एक मंच पर जुटेंगे मैथिल ब्राह्मण समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियां

6 दिसंबर को बरेली में होगा नवम सजातीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन मीरगंज में महासचिव ओपी…

1 day ago

बरेली: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस को देना पड़ा धक्का!

बरेली। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर…

1 day ago

बच्चे की ईमानदारी से मिला खोया हुआ पर्स, पुलिस ने  पर्स स्वामिनी को किया सुपुर्द

बरखेड़ा।  कस्बे में आज पवन मोबाइल पर नियुक्त का0 प्रदीप कुमार एवं का0 अंकित कुमार…

2 days ago