बरखेड़ा। छः दिन पूर्व विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में पिता की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ उत्पीड़न और दहेज की मांग से तंग आकर आत्महत्या करने का दुखद मामला सामने आया है। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरायनठेर गांव निवासी कढेराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री त्रिवेणी देवी 32 वर्ष की शादी लगभग 15 वर्ष पूर्व खगाई गांव निवासी नरेन्द्र कुमार निवासी खगाई थाना बरखेड़ा से की थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ही पति नरेन्द्र कुमार, सास ओमवती, ससुर सुखलाल, देवर हरिओम, देवरानी ममता, प्रमोद कुमार और मंगली प्रसाद लगातार किसी न किसी बहाने 10 लाख रुपये नकदी और सास के लिए सोने की अंगूठी की मांग करते आ रहे थे। मांग पूरी न होने पर मृतका के साथ गाली-गलौज, मारपीट और घर से निकालने की धमकियां दी जाती थीं।पिता कढेराम के मुताबिक, 6 अक्टूबर को पति नरेन्द्र उनकी पुत्री को अपने साथ वापस घर ले गया था। इसके बाद ससुराल में उसे डरा-धमकाकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और खाना भी नहीं दिया गया। मृतका ने 8 अक्टूबर को फोन कर अपने परिजनों को बताया था कि ससुराल वालों ने उसे धमकी दी है कि “आज के बाद हमें अपना मुंह मत दिखाना”।ससुराल पक्ष के लगातार प्रताड़न और धमकी से तंग आकर विवाहिता ने 8 अक्टूबर 2026 को आत्महत्या कर ली। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मृतका के पिता ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर 7 लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है।
बरखेड़ा।बिलसंडा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के पद पर तैनात एक…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू नहर की पुलिया के पास एक तेज रफ्तार और लापरवाह…
पीलीभीत।शहर में गरीब ठेले, रेहड़ी और खोमचे वालों के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न, अतिक्रमण…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला…
बरखेड़ा।आज शुक्रवार 26 नबम्बर को ग्राम पंचायत सचिवालय खजुरिया पचपेड़ा में खुली बैठक में गांव…
6 दिसंबर को बरेली में होगा नवम सजातीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन मीरगंज में महासचिव ओपी…