Advertisement

home

​दहेज उत्पीड़न से तंग आकर विवाहिता ने की खुदकुशी, पति और ससुराल पक्ष के 7 लोगों पर मामला दर्ज


​बरखेड़ा। छः दिन पूर्व विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में पिता की तहरीर पर  ससुराल वालों के खिलाफ उत्पीड़न और दहेज की मांग से तंग आकर आत्महत्या करने का दुखद मामला सामने आया है। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरायनठेर गांव निवासी कढेराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री त्रिवेणी देवी 32 वर्ष की शादी लगभग 15 वर्ष पूर्व खगाई गांव निवासी नरेन्द्र कुमार निवासी खगाई  थाना बरखेड़ा से की थी।
​आरोप है कि शादी के बाद से ही पति नरेन्द्र कुमार, सास ओमवती, ससुर सुखलाल, देवर हरिओम, देवरानी ममता, प्रमोद कुमार और मंगली प्रसाद लगातार किसी न किसी बहाने 10 लाख रुपये नकदी और सास के लिए सोने की अंगूठी की मांग करते आ रहे थे। मांग पूरी न होने पर मृतका के साथ गाली-गलौज, मारपीट और घर से निकालने की धमकियां दी जाती थीं।​पिता कढेराम के मुताबिक, 6 अक्टूबर  को पति नरेन्द्र उनकी पुत्री को अपने साथ वापस घर ले गया था। इसके बाद ससुराल में उसे डरा-धमकाकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और खाना भी नहीं दिया गया। मृतका ने 8 अक्टूबर को फोन कर अपने परिजनों को बताया था कि ससुराल वालों ने उसे धमकी दी है कि “आज के बाद हमें अपना मुंह मत दिखाना”।​ससुराल पक्ष के लगातार प्रताड़न और धमकी से तंग आकर विवाहिता ने 8 अक्टूबर 2026 को आत्महत्या कर ली। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मृतका के पिता ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
​क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर 7 लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है।

Express views

Recent Posts

ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर भिड़े दो पक्ष, चार का शांति भंग में चालान; गांव में पुलिस तैनात

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यानपुर में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर…

5 hours ago

बातचीत के दौरान भतीजे ने चाचा पर किया लाठी-डंडों से हमला, मामला दर्ज

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम बरीमऊ में एक पारिवारिक विवाद के दौरान भतीजे द्वारा अपने ही…

6 hours ago

वृद्धाश्रम पहुंचे सीओ बीसलपुर, बुजुर्गों को बांटी फल-मिठाई 

मचवाखेड़ा में वृद्धजनों के बीच पहुंची पुलिस टीम, मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया…

7 hours ago

दशहरा पर्व को लेकर पीलीभीत में पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त

पीलीभीत। आगामी दशहरा पर्व और अन्य त्योहारों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

9 hours ago

ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़कर हुआ ₹3500, मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज:CM योगी

बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली में ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों)…

19 hours ago

पीलीभीत में खूनी संघर्ष: रामलीला कमेटी के हिसाब को लेकर फायरिंग, 3 की मौत; मुख्य आरोपी सहित 8 गिरफ्तार

Avneesh srivastav@express views अमरिया (पीलीभीत)। जनपद के अमरिया कस्बे में सोमवार रात रामलीला कमेटी के…

2 days ago