बरखेड़ा। पुलिस की वर्दी में सख्ती के साथ संवेदनशीलता और सेवा भाव की झलक भी देखने को मिली।क्षेत्राधिकारी बीसलपुर राहुल पांडेय ने बरखेड़ा पुलिस टीम के साथ मचवाखेड़ा स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और फल-मिठाई वितरित कर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय के साथ बरखेड़ा थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार, जिरौनिया चौकी प्रभारी हिमांशु गौतम और उपनिरीक्षक आरती कौशिक पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को फल एवं मिठाई वितरित की। साथ ही वृद्ध महिलाओं को शॉल और पुरुषों को गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया। पुलिस अधिकारियों के इस आत्मीय व्यवहार से वृद्धजनों के बीच अपनत्व और सम्मान का भाव देखने को मिला।
वहीं, बरखेड़ा थाने की मिशन शक्ति टीम ने वृद्धाश्रम में मौजूद महिलाओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और सहायता के लिए उपलब्ध पुलिस सेवाओं के संबंध में जानकारी दी। टीम ने महिलाओं को जागरूक करते हुए सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जानकारी साझा की।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने बुजुर्गों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का संदेश दिया। पुलिस टीम की इस पहल ने यह दर्शाया कि पुलिस की भूमिका कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के प्रति सहयोग एवं संवेदना प्रदर्शित करना भी है।
बरखेड़ा।बिलसंडा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के पद पर तैनात एक…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू नहर की पुलिया के पास एक तेज रफ्तार और लापरवाह…
पीलीभीत।शहर में गरीब ठेले, रेहड़ी और खोमचे वालों के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न, अतिक्रमण…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला…
बरखेड़ा।आज शुक्रवार 26 नबम्बर को ग्राम पंचायत सचिवालय खजुरिया पचपेड़ा में खुली बैठक में गांव…
6 दिसंबर को बरेली में होगा नवम सजातीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन मीरगंज में महासचिव ओपी…