Advertisement

home

वृद्धाश्रम पहुंचे सीओ बीसलपुर, बुजुर्गों को बांटी फल-मिठाई 

  • मचवाखेड़ा में वृद्धजनों के बीच पहुंची पुलिस टीम, मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक

बरखेड़ा। पुलिस की वर्दी में सख्ती के साथ संवेदनशीलता और सेवा भाव की झलक भी देखने को मिली।क्षेत्राधिकारी बीसलपुर राहुल पांडेय ने बरखेड़ा पुलिस टीम के साथ मचवाखेड़ा स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और फल-मिठाई वितरित कर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय के साथ बरखेड़ा थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार, जिरौनिया चौकी प्रभारी हिमांशु गौतम और उपनिरीक्षक आरती कौशिक पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को फल एवं मिठाई वितरित की। साथ ही वृद्ध महिलाओं को शॉल और पुरुषों को गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया। पुलिस अधिकारियों के इस आत्मीय व्यवहार से वृद्धजनों के बीच अपनत्व और सम्मान का भाव देखने को मिला।

वहीं, बरखेड़ा थाने की मिशन शक्ति टीम ने वृद्धाश्रम में मौजूद महिलाओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और सहायता के लिए उपलब्ध पुलिस सेवाओं के संबंध में जानकारी दी। टीम ने महिलाओं को जागरूक करते हुए सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जानकारी साझा की।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने बुजुर्गों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का संदेश दिया। पुलिस टीम की इस पहल ने यह दर्शाया कि पुलिस की भूमिका कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के प्रति सहयोग एवं संवेदना प्रदर्शित करना भी है।

Express views

Recent Posts

ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर भिड़े दो पक्ष, चार का शांति भंग में चालान; गांव में पुलिस तैनात

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यानपुर में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर…

5 hours ago

बातचीत के दौरान भतीजे ने चाचा पर किया लाठी-डंडों से हमला, मामला दर्ज

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम बरीमऊ में एक पारिवारिक विवाद के दौरान भतीजे द्वारा अपने ही…

6 hours ago

​दहेज उत्पीड़न से तंग आकर विवाहिता ने की खुदकुशी, पति और ससुराल पक्ष के 7 लोगों पर मामला दर्ज

​बरखेड़ा। छः दिन पूर्व विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में पिता की…

7 hours ago

दशहरा पर्व को लेकर पीलीभीत में पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त

पीलीभीत। आगामी दशहरा पर्व और अन्य त्योहारों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

9 hours ago

ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़कर हुआ ₹3500, मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज:CM योगी

बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली में ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों)…

19 hours ago

पीलीभीत में खूनी संघर्ष: रामलीला कमेटी के हिसाब को लेकर फायरिंग, 3 की मौत; मुख्य आरोपी सहित 8 गिरफ्तार

Avneesh srivastav@express views अमरिया (पीलीभीत)। जनपद के अमरिया कस्बे में सोमवार रात रामलीला कमेटी के…

2 days ago