बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम बरीमऊ में एक पारिवारिक विवाद के दौरान भतीजे द्वारा अपने ही चाचा के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की तहरीर पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।क्षेत्र के ग्राम बर्रामऊ निवासी रामपाल पुत्र सियाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 7 बजे वे अपने घर पर पिता जी के साथ घरेलू बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान उनका भतीजा चंदन पुत्र शिवकुमार बिना किसी वजह के अचानक गुस्से में आ गया और घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगा।
जब रामपाल ने उसे गालियां देने से मना किया, तो आरोपी चंदन ने उन पर लात-घूंसों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में पीड़ित के शरीर पर कई चोटें आई हैं।
पीड़ित का आरोप है कि मारपीट करने के बाद आरोपी चंदन उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।
पीड़ित रामपाल की शिकायत के आधार पर बरखेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी चंदन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है।
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यानपुर में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर…
मचवाखेड़ा में वृद्धजनों के बीच पहुंची पुलिस टीम, मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया…
बरखेड़ा। छः दिन पूर्व विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में पिता की…
पीलीभीत। आगामी दशहरा पर्व और अन्य त्योहारों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…
बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली में ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों)…
Avneesh srivastav@express views अमरिया (पीलीभीत)। जनपद के अमरिया कस्बे में सोमवार रात रामलीला कमेटी के…