रिपोर्ट:मोहित जौहरी/अवनीश श्रीवास्तव
पीलीभीत। आस्था और संयम के पर्व नवरात्रि के बीच उत्तर प्रदेश के पीलीभीत की राजनीति में एक बड़े विवाद ने जन्म ले लिया है। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सांसद महोदय एक दावत के दौरान चिकन खाते हुए नजर आ रहे हैं। नवरात्रि के पावन दिनों में सामने आए इस वीडियो ने जिले का सियासी पारा अचानक चढ़ा दिया है।
बंद बाजार के बीच थाली में कैसे पहुंचा चिकन?
जानकारी के मुताबिक, यह वायरल वीडियो सपा के ही एक स्थानीय नेता के घर आयोजित दावत का बताया जा रहा है। वीडियो में सांसद बड़े चाव से मुर्गे का स्वाद लेते दिख रहे हैं हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इस वीडियो ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। जिस समय आम श्रद्धालु 9 दिन का कठिन व्रत रख रहे हैं और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रशासन ने मांस-मछली की दुकानों पर रोक लगा रखी है, ऐसे में बंद बाजारों के बीच नेताजी की प्लेट में चिकन कैसे परोसा गया?
भाजपा का तीखा वार: सपा की कथनी और करनी में अंतर
इस मुद्दे को लपकते हुए यूपी सरकार में गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने समाजवादी पार्टी पर करारा हमला बोला। उन्होंने इसे सपा के ‘सनातन प्रेम’ का दिखावा करार दिया। मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि सपा के नेता मंच से तो सनातन धर्म की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन उनका असली आचरण अब सबके सामने है। मंच के भाषण और असल जिंदगी के बर्ताव में जमीन-आसमान का फर्क है।
सपा का पलटवार- क्या अब खाने पर भी पहरा लगेगा?
मामले को तूल पकड़ता देख सपा भी आक्रामक मुद्रा में आ गई है। सपा के जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार ने भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कौन क्या खाता है और क्या पीता है, क्या अब इस पर भी निगरानी रखी जाएगी? यह किसी का भी व्यक्तिगत मामला हो सकता है।
इस पूरे घटनाक्रम ने आस्था, राजनीति और नेताओं के दिखावे को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। जनता के बीच अब यही चर्चा है कि क्या राजनेताओं का ‘सनातन प्रेम’ सिर्फ चुनावी रैलियों और मंच के भाषणों तक ही सीमित रहता है, या फिर इसे उनके व्यक्तिगत आचरण में भी देखने की उम्मीद की जानी चाहिए?
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यानपुर में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम बरीमऊ में एक पारिवारिक विवाद के दौरान भतीजे द्वारा अपने ही…
मचवाखेड़ा में वृद्धजनों के बीच पहुंची पुलिस टीम, मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया…
बरखेड़ा। छः दिन पूर्व विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में पिता की…
पीलीभीत। आगामी दशहरा पर्व और अन्य त्योहारों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…
बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली में ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों)…