Edited by-
Mohit johari@express views
पीलीभीत। नवरात्रि के पावन दिनों में चिकन पार्टी को लेकर भाजपा के तीखे प्रहार झेल रही समाजवादी पार्टी अब डैमेज कंट्रोल करते हुए आक्रामक मुद्रा में आ गई है। ऐसा लगता है कि चिकन दावत की थकान मिटते ही सपा नेताओं को अब अपने छिनते वोटों की चिंता सताने लगी है। इसी कड़ी में 15 अक्टूबर गुरुवार को सपा जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार ने सीधे सत्ताधारी दल भाजपा पर निशाना साधते हुए वोटर लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाया है।
सपा के पीलीभीत जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सत्ताधारी भाजपा के प्रतिनिधियों के इशारे पर पीलीभीत की चारों विधानसभाओं 127-पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के नाम और पते जानबूझकर गलत किए जा रहे हैं।
ज्ञापन में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयोग के जिम्मेदार अधिकारियों ने भाजपा के निर्देशन में वर्ग विशेष वर्ग के मतदाताओं के नाम, वल्दियत और पते में गंभीर अनियमितताएं की हैं। सपा ने आरोप लगाया है कि यह सब मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित रखने और वोट चोरी करने के कुत्सित प्रयास के तहत किया जा रहा है। पार्टी ने अधिकारियों के इस कृत्य को असंवैधानिक और आपराधिक प्रवृत्ति का बताते हुए उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।
चिकन पार्टी के बाद सनातन प्रेम पर घिरी सपा ने अब अपने इस ज्ञापन के जरिए प्रशासन को सीधा अल्टीमेटम दिया है। पार्टी ने मांग की है कि 17 और 24 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदाता पुनरीक्षण अभियान की विशेष तिथियों में इन विसंगतियों को तत्काल सुधारा जाए। इसके साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई, तो समाजवादी पार्टी व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
कुल मिलाकर, पीलीभीत की सियासत में चिकन की प्लेट से शुरू हुआ विवाद अब वोटर लिस्ट के पन्नों तक पहुंच गया है। अब देखना यह है कि प्रशासन सपा के इस चुनावी दर्द का क्या इलाज करता है।
पीलीभीत। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पीलीभीत के…
रिपोर्ट:मोहित जौहरी/अवनीश श्रीवास्तव पीलीभीत। आस्था और संयम के पर्व नवरात्रि के बीच उत्तर प्रदेश के…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यानपुर में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम बरीमऊ में एक पारिवारिक विवाद के दौरान भतीजे द्वारा अपने ही…
मचवाखेड़ा में वृद्धजनों के बीच पहुंची पुलिस टीम, मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया…
बरखेड़ा। छः दिन पूर्व विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में पिता की…