Advertisement

home

खैनी खाकर ज्ञान न दें! पीलीभीत चिकन विवाद में पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा का तीखा पलटवार

  • पूछा- हिमंता और अनुराग ठाकुर के बीफ-मछली पर क्या कहेंगे?

 

हेमराज वर्मा (सपा नेता)

Mohit johari@express views

पीलीभीत। सपा सांसद की कथित चिकन पार्टी से पीलीभीत में शुरू हुआ सियासी घमासान अब निजी हमलों और जवाबी तीरों तक पहुंच गया है। भाजपा के सनातन प्रेम वाले तंज पर अब समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोलते हुए जोरदार पलटवार किया है। सपा की तरफ से पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता हेमराज वर्मा ने भाजपा नेताओं को उनके ही गिरेबान में झांकने की नसीहत देते हुए असम के सीएम हिमंता विश्व शर्मा से लेकर अनुराग ठाकुर तक के मांसाहार से जुड़े किस्से याद दिला दिए हैं।

खैनी खाते हुए नॉनवेज पर ज्ञान दे रहे माननीय
स्थानीय सपा नेता पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा की ओर से भाजपा के स्थानीय नेता राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार पर सीधा और तीखा तंज कसा गया है। सपा ने कहा है, “खैनी खाते हुए नॉनवेज पर ज्ञान देने वाले माननीय पहले अपनी पार्टी के इन बड़े नेताओं से सवाल पूछ लें।”

गिनाई भाजपा नेताओं की फेहरिस्त
पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने सपा के पलटवार में भाजपा के चार कद्दावर नेताओं का उदाहरण देते हुए सीधे सवाल दागते हुए आरोप लगाया कि हिमंता कहते हैं कि गौ मांस (बीफ) घर के अंदर खाओ। सपा का दावा है कि किरण रिजिजू खुलेआम बीफ खाने की बात स्वीकार करते हैं। सपा ने अनुराग ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि अनुराग ठाकुर मंगलवार के दिन गले में भगवा डालकर और तिलक लगाकर मछली खाते हुए अपना वीडियो खुद सोशल मीडिया पर डालते हैं। वहीं बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी कोलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर में बैठकर मछली खाते हुए वीडियो बनाते हैं।

खाना-पीना निजी मामला, धर्म के नाम पर बांटना बंद करें
इन उदाहरणों के जरिए सपा ने भाजपा से पूछा है कि जब आपके अपने दिग्गज नेता यह सब करते हैं, तो आपको दूसरों पर टिप्पणी करने का हक कहां से मिल जाता है? सपा ने स्पष्ट किया कि किसी का भी खाना-पीना उसका नितांत निजी मामला है और भाजपा को धर्म के नाम पर जनता को बांटना बंद करना चाहिए।

सपा नेताओं ने दो टूक शब्दों में नसीहत दी है कि नवरात्रि आस्था का पर्व है, राजनीति का नहीं। ज्ञान देने से पहले भाजपा अपने नेताओं के आचरण पर ध्यान दे। इस पलटवार के बाद पीलीभीत की राजनीति में ‘चिकन दावत’ पर शुरू हुई बहस अब राष्ट्रीय नेताओं के फूड हैबिट्स तक जा पहुंची है।

Express views

Recent Posts

रंजिश के चलते चलती बाइक में मारी लात, गंभीर रूप से घायल युवक जिला अस्पताल रेफर

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव ईंटारोडा निवासी गुरुदयाल के साथ पुरानी रंजिश के कारण रास्ते…

45 mins ago

पीलीभीत: आगामी त्योहारों को लेकर डीएम-एसपी ने की पीस कमेटी की बैठक, सोशल मीडिया पर रहेगी सख्त नजर

पीलीभीत। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पीलीभीत के…

9 hours ago

पीलीभीत में सपा नेता की ‘चिकन पार्टी’ पर बवाल नवरात्रि में वायरल हुआ वीडियो, भाजपा ने पूछा- यही है आपका सनातन प्रेम?

रिपोर्ट:मोहित जौहरी/अवनीश श्रीवास्तव पीलीभीत। आस्था और संयम के पर्व नवरात्रि के बीच उत्तर प्रदेश के…

11 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर भिड़े दो पक्ष, चार का शांति भंग में चालान; गांव में पुलिस तैनात

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यानपुर में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर…

1 day ago

बातचीत के दौरान भतीजे ने चाचा पर किया लाठी-डंडों से हमला, मामला दर्ज

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम बरीमऊ में एक पारिवारिक विवाद के दौरान भतीजे द्वारा अपने ही…

1 day ago