Advertisement

home

रंजिश के चलते चलती बाइक में मारी लात, गंभीर रूप से घायल युवक जिला अस्पताल रेफर

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव ईंटारोडा निवासी गुरुदयाल के साथ पुरानी रंजिश के कारण रास्ते में जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 7 बजे वह टिकरी से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह नरायनपुर नहर की पुलिया के पास पहुंचा, तभी गांव के ही ब्रजनंदन ने पीछे से अपनी मोटरसाइकिल लाकर उसकी चलती बाइक में जानबूझकर लात मार दी।
​लात लगने से गुरुदयाल का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  बरखेड़ा ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर गुरुवार को डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
​

Express views

Recent Posts

खैनी खाकर ज्ञान न दें! पीलीभीत चिकन विवाद में पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा का तीखा पलटवार

पूछा- हिमंता और अनुराग ठाकुर के बीफ-मछली पर क्या कहेंगे?   Mohit johari@express views पीलीभीत।…

6 hours ago

पीलीभीत: आगामी त्योहारों को लेकर डीएम-एसपी ने की पीस कमेटी की बैठक, सोशल मीडिया पर रहेगी सख्त नजर

पीलीभीत। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पीलीभीत के…

13 hours ago

पीलीभीत में सपा नेता की ‘चिकन पार्टी’ पर बवाल नवरात्रि में वायरल हुआ वीडियो, भाजपा ने पूछा- यही है आपका सनातन प्रेम?

रिपोर्ट:मोहित जौहरी/अवनीश श्रीवास्तव पीलीभीत। आस्था और संयम के पर्व नवरात्रि के बीच उत्तर प्रदेश के…

15 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर भिड़े दो पक्ष, चार का शांति भंग में चालान; गांव में पुलिस तैनात

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यानपुर में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर…

1 day ago

बातचीत के दौरान भतीजे ने चाचा पर किया लाठी-डंडों से हमला, मामला दर्ज

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम बरीमऊ में एक पारिवारिक विवाद के दौरान भतीजे द्वारा अपने ही…

1 day ago