बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम जिरौनिया में तेज रफ़्तार और लापरवाही से आ रहे ई-रिक्शा ने एक 55 वर्षीय व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद शिकायत करने गए पीड़ित परिवार के साथ बदसलूकी और मारपीट का प्रयास भी किया गया।
ग्राम जिरौनिया निवासी संजय सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 अक्टूबर 2026 की रात लगभग 8:30 बजे उनके 55 वर्षीय पिता सर्वेश सिंह घर के सामने खड़े थे। इसी दौरान उनके चचेरे भाई अंकित पुत्र सुरेश पाल सिंह का ई-रिक्शा चालक अमित, तेज़ रफ़्तार और लापरवाही से ई-रिक्शा चलाता हुआ आया और उनके पिता को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सर्वेश सिंह को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा।पीड़ित संजय सिंह के अनुसार, जब वे इस हादसे की शिकायत करने आरोपी पक्ष के पास गए, तो अमित के भाई ‘रितिक उर्फ मोंटी’ ने इलाज कराने से साफ़ इंकार कर दिया। इतना ही नहीं, उसने संजय सिंह के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने पर आमादा हो गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित संजय सिंह ने पुलिस से न्याय और कार्रवाई की गुहार लगाई थी। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में दो लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीलीभीत। आगामी दशहरा और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
बरखेड़ा । क्षेत्र के एक गांव में भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी करीब 18 वर्षीय पुत्री को…
पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में शुक्रवार 16 अक्टूबर को स्थानीय रामलीला…
बरखेड़ा । बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीठेर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव ईंटारोडा निवासी गुरुदयाल के साथ पुरानी रंजिश के कारण रास्ते…