Advertisement

home

14 वर्षीय नाबालिग बहन को  चचेरे भाई पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज

​बरखेड़ा । क्षेत्र के एक गांव में भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर अपनी 14 वर्षीय तहेरी बहन को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक समेत उसके माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 13 अक्टूबर को उसकी गैर-मौजूदगी में उसके देवर का बेटा निवासी गजरौला उसकी नाबालिग पुत्री को अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया। महिला का आरोप है कि इस पूरी साजिश में आरोपी युवक के माता-पिता  ने भी पूरा सहयोग किया।
​पीड़िता के अनुसार, आरोपी युवक पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है, जिसकी शिकायत पूर्व में उसके परिवार वालों से की गई थी। अब अपनी नाबालिग बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका से सहमी मां ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी बेटी को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जाए और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
​मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम लड़की और आरोपी की तलाश में जुट गई है तथा जल्द ही कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी।

Express views

Recent Posts

त्यौहारों पर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त, दिए कड़े निर्देश

पीलीभीत। आगामी दशहरा और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

9 hours ago

किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप, युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी करीब 18 वर्षीय पुत्री को…

9 hours ago

रावण ने किया माता सीता का हरण, शबरी के जूठे बेर खाकर प्रभु राम ने दिया नवधा भक्ति का ज्ञान

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में शुक्रवार 16 अक्टूबर को स्थानीय रामलीला…

10 hours ago

किशोर को सांप ने डसा, हालत गंभीर

बरखेड़ा । बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीठेर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो…

10 hours ago

तेज़ रफ़्तार ई-रिक्शा की टक्कर से अधेड़ गंभीर रूप से घायल, शिकायत करने पर मारपीट पर आमादा हुए दबंग

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम जिरौनिया में तेज रफ़्तार और लापरवाही से आ रहे ई-रिक्शा ने…

10 hours ago

रंजिश के चलते चलती बाइक में मारी लात, गंभीर रूप से घायल युवक जिला अस्पताल रेफर

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव ईंटारोडा निवासी गुरुदयाल के साथ पुरानी रंजिश के कारण रास्ते…

1 day ago