Advertisement

home

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 17 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका


​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव कुरैया नवदिया में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 17 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में एक पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ मिला। मृतक के पैर ज़मीन पर टिके होने और शरीर पर चोट के निशान दिखने के बाद परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाए जाने का गंभीर आरोप लगाया है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी ओम प्रकाश का सबसे छोटा बेटा गजेंद्र वर्मा (17), जो गांव में ही डीजे संचालन का काम करता था, शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे फोन पर बात करते हुए घर से निकला था। इसके कुछ ही देर बाद डीजे बुकिंग से जुड़े लोग उसके घर पहुंचे, लेकिन परिजनों द्वारा संपर्क करने पर भी गजेंद्र ने फोन नहीं उठाया।
​काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। देर रात करीब एक बजे पुलिस ने जब गजेंद्र के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की, तो उसकी निशानदेही पर गांव के बाहर स्थित स्कूल के पास गन्ने के खेत में पेड़ से रस्सी के सहारे उसका शव बरामद हुआ।
​मृतक की भाभी सरिता और भाई सोम प्रकाश का कहना है कि गजेंद्र का शव पूरी तरह ज़मीन से टिका हुआ था और उसके पैरों में चोट के निशान थे। परिजनों का आरोप है कि किसी ने रंजिश के तहत उसकी हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटकाया है।इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की गुपचुप तरीके से गांव में चर्चा हो रही हैं।
​मृतक कक्षा 10 पास था और अपने दो भाइयों व चार बहनों में सबसे छोटा था। घर मे साथ मे अविवाहित बहन घटना के दिन अपनी दूसरी वाहन के घर गई हुई थी। घटना के बाद से परिजनों में चीख-पुकार और कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
​पुलिस ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Express views

Recent Posts

प्राथमिक विद्यालय जागरूकता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, बच्चों ने दिया ‘बेटी बचाओ’ का संदेश

पीलीभीत। प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में विभिन्न जागरूकता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया…

4 hours ago

त्यौहारों पर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त, दिए कड़े निर्देश

पीलीभीत। आगामी दशहरा और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

1 day ago

14 वर्षीय नाबालिग बहन को  चचेरे भाई पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज

​बरखेड़ा । क्षेत्र के एक गांव में भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला…

1 day ago

किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप, युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी करीब 18 वर्षीय पुत्री को…

1 day ago

रावण ने किया माता सीता का हरण, शबरी के जूठे बेर खाकर प्रभु राम ने दिया नवधा भक्ति का ज्ञान

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में शुक्रवार 16 अक्टूबर को स्थानीय रामलीला…

1 day ago

किशोर को सांप ने डसा, हालत गंभीर

बरखेड़ा । बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीठेर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो…

1 day ago