Advertisement

home

19 घंटे बाद 17 वर्षीय किशोर का हुआ अंतिम संस्कार, अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम कुरैया नबदिया में 17 वर्षीय गजेंद्र की संदिग्ध मौत के बाद उत्पन्न हुआ तनाव रविवार दोपहर पुलिस और परिजनों के बीच सहमति बनने के बाद शांत हो गया। पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद, परिजनों ने करीब 19 घंटे से रोके गए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

गन्ने के खेत में पेड़ से लटकता मिला था शव
शुक्रवार दोपहर 2 बजे से लापता गजेंद्र का शव शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात गांव से करीब 600 मीटर दूर गन्ने के खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला था। परिजनों ने शुरुआत में हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने विरोध जताते हुए अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया था। शनिवार शाम 5 बजे से रविवार दोपहर 1 बजे तक शव घर के बाहर गाड़ी में ही रखा रहा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में पूरी रात भारी पुलिस बल तैनात रहा।

अधिकारियों की वार्ता के बाद बनी सहमति
रविवार दोपहर बीसलपुर के क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने मृतक के पिता ओमप्रकाश और भाई सोमपाल से लंबी वार्ता की। पिता ओमप्रकाश ने पुलिस को तहरीर दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से आहत होकर ही गजेंद्र ने यह आत्मघाती कदम उठाया है।

बरखेड़ा थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई और आश्वासन के बाद पिता ओमप्रकाश ने बेटे को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार संपन्न किया।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत रामलीला: अंगद का पैर नहीं डिगा सका रावण, विभीषण ने ली प्रभु राम की शरण

पीलीभीत। स्थानीय रामलीला मैदान में श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में रविवार को…

1 hour ago

पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत व दो घायल

​बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर रविवार दोपहर बाद करीब चार बजे पतरसिया पेट्रोल पंप के पास…

3 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 17 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव कुरैया नवदिया में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक…

1 day ago

प्राथमिक विद्यालय जागरूकता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, बच्चों ने दिया ‘बेटी बचाओ’ का संदेश

पीलीभीत। प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में विभिन्न जागरूकता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया…

1 day ago

त्यौहारों पर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त, दिए कड़े निर्देश

पीलीभीत। आगामी दशहरा और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

2 days ago

14 वर्षीय नाबालिग बहन को  चचेरे भाई पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज

​बरखेड़ा । क्षेत्र के एक गांव में भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला…

2 days ago