बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर रविवार दोपहर बाद करीब चार बजे पतरसिया पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बाइकों पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में बाइक सवार चंद्रपाल (28 वर्ष) पुत्र निवासी पो नगला, थाना भुता (बरेली) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर बैठा उनका साथी शिवा (19 वर्ष) पुत्र पूरनलाल, निवासी पोनगला गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, दूसरी बाइक के चालक निजाम पुत्र शकील, निवासी निगोही (शाहजहांपुर) भी दुर्घटना में घायल हो गए।
हादसे के शिकार हुए शिवा और चंद्रपाल बरखेड़ा क्षेत्र के गांव अमखेड़ा में अपनी बुआ के घर जा रहे थे। वहीं, दूसरी ओर से आ रहे निजाम रिछा (बरेली) स्थित अपनी रिश्तेदारी से वापस अपने घर निगोही लौट रहे थे। इसी दौरान पतरसिया पेट्रोल पंप के पास दोनों बाइकें आपस में भिड़ गईं।
घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने शिवा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर कर दिया है। पुलिस ने मृतक चंद्रपाल के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
पीलीभीत। स्थानीय रामलीला मैदान में श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में रविवार को…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम कुरैया नबदिया में 17 वर्षीय गजेंद्र की संदिग्ध मौत के…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव कुरैया नवदिया में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक…
पीलीभीत। प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में विभिन्न जागरूकता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया…
पीलीभीत। आगामी दशहरा और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
बरखेड़ा । क्षेत्र के एक गांव में भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला…