Advertisement

home

पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत व दो घायल


​बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर रविवार दोपहर बाद करीब चार बजे पतरसिया पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बाइकों पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में बाइक सवार चंद्रपाल (28 वर्ष) पुत्र निवासी पो नगला, थाना भुता (बरेली) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर बैठा उनका साथी शिवा (19 वर्ष) पुत्र पूरनलाल, निवासी पोनगला गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, दूसरी बाइक के चालक निजाम पुत्र शकील, निवासी निगोही (शाहजहांपुर) भी दुर्घटना में घायल हो गए।
​हादसे के शिकार हुए शिवा और चंद्रपाल बरखेड़ा क्षेत्र के गांव अमखेड़ा में अपनी बुआ के घर जा रहे थे। वहीं, दूसरी ओर से आ रहे निजाम रिछा (बरेली) स्थित अपनी रिश्तेदारी से वापस अपने घर निगोही लौट रहे थे। इसी दौरान पतरसिया पेट्रोल पंप के पास दोनों बाइकें आपस में भिड़ गईं।
घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने शिवा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर कर दिया है। पुलिस ने मृतक चंद्रपाल के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत रामलीला: अंगद का पैर नहीं डिगा सका रावण, विभीषण ने ली प्रभु राम की शरण

पीलीभीत। स्थानीय रामलीला मैदान में श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में रविवार को…

2 hours ago

19 घंटे बाद 17 वर्षीय किशोर का हुआ अंतिम संस्कार, अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम कुरैया नबदिया में 17 वर्षीय गजेंद्र की संदिग्ध मौत के…

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 17 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव कुरैया नवदिया में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक…

1 day ago

प्राथमिक विद्यालय जागरूकता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, बच्चों ने दिया ‘बेटी बचाओ’ का संदेश

पीलीभीत। प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में विभिन्न जागरूकता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया…

1 day ago

त्यौहारों पर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त, दिए कड़े निर्देश

पीलीभीत। आगामी दशहरा और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

2 days ago

14 वर्षीय नाबालिग बहन को  चचेरे भाई पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज

​बरखेड़ा । क्षेत्र के एक गांव में भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला…

2 days ago