कार्यक्रम के दौरान एसपी सुकीर्ति माधव ने देश भर के शहीद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के नामों का वाचन किया। उन्होंने वीर जवानों के अदम्य साहस, वीरता और कर्तव्यनिष्ठा को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
154 पुलिसकर्मियों ने दिया सर्वोच्च बलिदान
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण का संदेश भी साझा किया गया। उन्होंने बताया कि 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक की अवधि में पूरे भारतवर्ष में 154 पुलिसकर्मियों ने कर्तव्य पालन के दौरान अपना बलिदान दिया है। डीजीपी ने शहीदों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए उनके सम्मान, कल्याण और सहायता के प्रति पुलिस विभाग की प्रतिबद्धता दोहराई।
1959 के अमर बलिदानियों की याद में मनाया जाता है यह दिन
उल्लेखनीय है कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में गश्त के दौरान चीनी सैनिकों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 वीर जवान शहीद हो गए थे। उन्हीं जवानों के अदम्य साहस की स्मृति में हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गौरव, समस्त क्षेत्राधिकारी , प्रतिसार निरीक्षक, विभिन्न शाखाओं के प्रभारी सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मौन रखकर शहीदों की शहादत को नमन किया।
निकुंभला देवी के मंदिर में हनुमान ने किया यज्ञ विध्वंस, बुधवार को होगा रावण के…
बरखेड़ा : क्षेत्र के निकटवर्ती गांव गाजीपुर मुगल स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित…
बरखेड़ा। हिन्दू जागरण संघर्ष समिति बरखेड़ा के तत्वावधान में स्थानीय केशव मैदान पर पांचवां विशाल…
पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में स्थानीय रामलीला मैदान में लक्ष्मण शक्ति,…
बरखेड़ा। मुड़िया हुलास, बरखेड़ा कलां स्थित ज्योति पाठक मेमोरियल एकेडमी में दशहरा पर्व के शुभ…
पीलीभीत। स्थानीय रामलीला मैदान में श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में रविवार को…