Advertisement

उत्तरप्रदेश

जिला व महानगर कांग्रेस की संयुक्त मासिक बैठक में एक नवंबर के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा

बरेली। रामलीला ग्राउंड, दिल्ली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी। जानकारी के अनुसार आज़ बृहस्पतिवार उपजा प्रेस क्लब बरेली में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त मासिक बैठक में आगामी पार्टी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में आयोजित होने वाले पार्टी के घोषित कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशफाक सकलैनी ने कहा कि आगामी एक नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हों। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्षों सहित सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्देश दिया कि वे अपने अपने क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करें और दिल्ली पहुंचने वाले लोगों की संख्या निर्धारित करें। और उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से वोट चोरी के आरोपों के बीच भाजपा सरकार में सत्ता में आई है, वैसी स्थिति पहले कभी देखने को नहीं मिली। आज देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और अन्य समस्याओं से जूझ रही है, जबकि भाजपा अपने कार्यालय बनाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को भी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना होगा। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लोकतांत्रिक भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए मौजूदा सरकार को बदलना और भाजपा की नीतियों व कथित षड्यंत्रों को जनता के सामने उजागर करना आवश्यक है।
इस दौरान बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। मासिक बैठक में जिला संगठन प्रभारी जुनैद हसन एडवोकेट, प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पूर्व चेयरमैन इलियास अंसारी, जिला सचिव डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, उल्फत सिंह कठेरिया, अनिल देव शर्मा, सुरेश वाल्मीकि, जिया उर रहमान, मुकेश वाल्मीकि, रमेश श्रीवास्तव, देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, एम.के. घोष, सुरेश दिवाकर, डॉ. सरताज हसन, एडवोकेट मुजम्मिल हसन, डॉ. दत्तराम, इरशाद मंसूरी, संदीप शर्मा, गुड्डू खान, नरेंद्र सिंह यादव, तबस्सुम, जोया खान, अकरम खान, तब्बूसुम, अमित कश्यप सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

पुरानी बाइकों की हुई नीलामी, 1.54 लाख में बिकीं

फतेहगंज पश्चिमी। नायब तहसीलदार व क्षेत्र अधिकारी, थाना प्रभारी की देखरेख में लगाई गई 34…

1 hour ago

संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम अलकथान में गुरुवार को एक 32 वर्षीय युवक का शव गांव…

2 hours ago

पीलीभीत: भरत मिलाप का मार्मिक मंचन, नगर में धूमधाम से निकली श्रीराम राजगद्दी शोभायात्रा

पीलीभीत/बीसलपुर। रामलीला महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार 22 अक्टूबर को विभीषण राज्याभिषेक और भावपूर्ण भरत मिलाप…

2 hours ago

बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी, जेवर और आठ हजार की नकदी ले उड़े चोर

फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला भिटौरा में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना…

3 hours ago

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने की शिकायत

नवाबगंज/बरेली। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना नाबालिगों के लिए खतरनाक साबित हो…

9 hours ago

पीलीभीत: सदर विधानसभा में 13 हजार मतदाताओं के रिकॉर्ड से छेड़छाड़ का आरोप, सपा ने की साइबर फॉरेंसिक जांच की मांग,सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत। जनपद की 127 सदर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी…

9 hours ago