फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला भिटौरा में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के आभूषण और आठ हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना बुधवार की रात की है। पीड़ित विनोद पुत्र भोलानाथ ने थाना में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के मुताबिक, घटना के समय वह और उसके परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी व संदूक के ताले तोड़ दिए। चोर सोने की दो अंगूठियां, एक सोने की चेन, एक सोने की नाक की नथ, चांदी की दो जोड़ी पायल और आठ हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। सुबह घर पहुंचने पर पीड़ित को चोरी की जानकारी हुई। सामान की जांच करने पर आभूषण और नकदी गायब मिले।पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और चोरी गए सामान की बरामदगी कराने की मांग की।पुलिस ने घटना स्थल का निरिक्षण कर सीसी टीवी के फुटेज चैक कर चोरो की तालश मे जुटी है।
फतेहगंज पश्चिमी। नायब तहसीलदार व क्षेत्र अधिकारी, थाना प्रभारी की देखरेख में लगाई गई 34…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम अलकथान में गुरुवार को एक 32 वर्षीय युवक का शव गांव…
पीलीभीत/बीसलपुर। रामलीला महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार 22 अक्टूबर को विभीषण राज्याभिषेक और भावपूर्ण भरत मिलाप…
बरेली। रामलीला ग्राउंड, दिल्ली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए…
हजारों मतदाताओं के नाम और पहचान बदली, निर्वाचन आयोग के निर्देशों की उड़ी धज्जियां अमरिया…
नवाबगंज/बरेली। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना नाबालिगों के लिए खतरनाक साबित हो…