बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम अलकथान में गुरुवार को एक 32 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर खेत में पेड़ से लटकता हुआ मिला। परिजनों ने घर में किसी भी प्रकार के विवाद या क्लेश से इंकार किया है, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, अलकथान निवासी अजयपाल 32 वर्ष पुत्र ठाकुरदास गुरुवार सुबह करीब 10 बजे परिजनों से धान काटने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर लगभग 2 बजे ग्रामीणों ने गांव से पूर्व दिशा में करीब 300 मीटर की दूरी पर एक खेत में पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे उसका शव लटकता हुआ देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी शिनाख्त कर मृतक के परिजनों को सूचना दी।
मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंची मृतक की मां शकुन्तला देवी और बहन सुशीला देवी दहाड़ें मारकर विलाप करने लगीं। परिजनों का स्पष्ट कहना है कि घर में किसी बात को लेकर कोई विवाद या परेशानी नहीं थी। उनका सवाल है कि जब सब कुछ सामान्य था, तो अजयपाल आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाएगा।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।
फतेहगंज पश्चिमी। नायब तहसीलदार व क्षेत्र अधिकारी, थाना प्रभारी की देखरेख में लगाई गई 34…
पीलीभीत/बीसलपुर। रामलीला महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार 22 अक्टूबर को विभीषण राज्याभिषेक और भावपूर्ण भरत मिलाप…
फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला भिटौरा में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना…
बरेली। रामलीला ग्राउंड, दिल्ली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए…
हजारों मतदाताओं के नाम और पहचान बदली, निर्वाचन आयोग के निर्देशों की उड़ी धज्जियां अमरिया…
नवाबगंज/बरेली। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना नाबालिगों के लिए खतरनाक साबित हो…