फतेहगंज पश्चिमी। नायब तहसीलदार व क्षेत्र अधिकारी, थाना प्रभारी की देखरेख में लगाई गई 34 पुरानी बाइकों की हुई नीलामी। 1.54 लाख में बाइकों की नीलामी छोड़ी गई। जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिम थाना परिसर में लंबे समय से खड़ी 34 पुरानी मोटर साइकिलों की नीलामी कराई गई। नीलामी 60 हजार रुपये से शुरू होकर 1 लाख 54 हजार 700 रुपये में पूरी हुई। नायब तहसीलदार सिमरन मथानिया और सीओ हाईवे देवेश सिंह, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार की मौजूदगी में नीलामी प्रक्रिया संपन्न हुई। नीलामी में 27 कबाड़ कारोबारियों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों की निगरानी में बोली लगवाई गई। शुरुआत 60 हजार से हुई, जो प्रतिस्पर्धा के चलते बढ़कर 1 लाख 54 हजार 700 रुपए तक पहुंच गई। अंतिम बोली के तहत एसके ट्रेडर्स के स्वामी मो अहमद को बाइक मिली है। इस दौरान थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, लेखपाल आदित्य गंगवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि जिन वाहनों की नीलामी हुई है यह सभी वाहन धारा 207 एमबी एक्ट के अंतर्गत सीज किए गए थे।
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम अलकथान में गुरुवार को एक 32 वर्षीय युवक का शव गांव…
पीलीभीत/बीसलपुर। रामलीला महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार 22 अक्टूबर को विभीषण राज्याभिषेक और भावपूर्ण भरत मिलाप…
फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला भिटौरा में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना…
बरेली। रामलीला ग्राउंड, दिल्ली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए…
हजारों मतदाताओं के नाम और पहचान बदली, निर्वाचन आयोग के निर्देशों की उड़ी धज्जियां अमरिया…
नवाबगंज/बरेली। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना नाबालिगों के लिए खतरनाक साबित हो…