Advertisement

home

पीलीभीत: कड़ी सुरक्षा के बीच विधान परिषद शिक्षक चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए जनपद में शुक्रवार 23 अक्टूबर को मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से पूरा कराने के लिए जिले के शीर्ष अधिकारी पूरे दिन अलर्ट मोड पर रहे।

डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का किया सघन दौरा
जिलाधिकारी/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने सदर तहसील, विकास खंड अमरिया और तहसील कलीनगर के अंतर्गत बनाए गए विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। अधिकारियों ने बूथों पर तैनात कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली और मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान करने आए शिक्षकों से अपील की कि वे वोट डालने के बाद बूथ के बाहर भीड़ न लगाएं और निर्वाचन की गरिमा बनाए रखें। इसके साथ ही, शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों तथा पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। प्रशासन की इस मुस्तैदी के चलते जिले भर में मतदान प्रक्रिया बिना किसी गतिरोध के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

Express views

Recent Posts

बरेली-मुरादाबाद एमएलसी चुनाव: बरेली के 25 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू

बरेली। बरेली-मुरादाबाद मंडल विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए जिले में आज सुबह 8 बजे…

9 hours ago

पुरानी बाइकों की हुई नीलामी, 1.54 लाख में बिकीं

फतेहगंज पश्चिमी। नायब तहसीलदार व क्षेत्र अधिकारी, थाना प्रभारी की देखरेख में लगाई गई 34…

24 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम अलकथान में गुरुवार को एक 32 वर्षीय युवक का शव गांव…

1 day ago

पीलीभीत: भरत मिलाप का मार्मिक मंचन, नगर में धूमधाम से निकली श्रीराम राजगद्दी शोभायात्रा

पीलीभीत/बीसलपुर। रामलीला महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार 22 अक्टूबर को विभीषण राज्याभिषेक और भावपूर्ण भरत मिलाप…

1 day ago

बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी, जेवर और आठ हजार की नकदी ले उड़े चोर

फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला भिटौरा में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना…

1 day ago

जिला व महानगर कांग्रेस की संयुक्त मासिक बैठक में एक नवंबर के कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा

बरेली। रामलीला ग्राउंड, दिल्ली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए…

1 day ago