सिरौली/ बरेली। एएनटीएफ यूनिट बरेली एवं थाना सिरौली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ हेरोइन का निर्माण करते हुए 03 सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस को 04 किलो 515 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन, 08 किलो 560 ग्राम सोडियम कार्बोनेट, 01 किलो 694 ग्राम एसीटिक एनहाइड्राइड, 02 अदद तराजू, 01 अदद भोगोना, 02 अदद परात, 03 इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 03 अदद मोबाइल फोन व 2000 रुपये नकद बरामद हुए हैं। बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
थाना सिरौली पुलिस के अनुसार, ग्राम आलमपुर कोट में अवैध मादक पदार्थ हेरोइन का निर्माण व बिक्री करने की सूचना पर कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर ग्राम आलमपुर कोट में राम भरोसे पुत्र स्वर्गीय भगवान दास के घर पर दबिश दी गई। मौके से राम भरोसे, वीरेश पुत्र श्री राम भरोसे निवासी ग्राम आलमपुर कोट व बंके पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम बेल भुजिया को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे काफी समय से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं। वे हेरोइन, मॉर्फिन तथा सिंथेटिक एनहाइड्राइड, सोडियम कार्बोनेट व अन्य केमिकल को मिलाकर हेरोइन बनाते हैं और मुनाफा आपस में बांट लेते हैं।
इस संबंध में थाना सिरौली पर मु0अ0सं0 355/2026 धारा 8/21/9A/25A एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए जनपद में शुक्रवार…
बरेली। बरेली-मुरादाबाद मंडल विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए जिले में आज सुबह 8 बजे…
फतेहगंज पश्चिमी। नायब तहसीलदार व क्षेत्र अधिकारी, थाना प्रभारी की देखरेख में लगाई गई 34…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम अलकथान में गुरुवार को एक 32 वर्षीय युवक का शव गांव…
पीलीभीत/बीसलपुर। रामलीला महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार 22 अक्टूबर को विभीषण राज्याभिषेक और भावपूर्ण भरत मिलाप…
फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला भिटौरा में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना…