बरेली। न्यायालय परिसर की हवालात से कैदी के फरार होने के मामले में पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने लापरवाही के आरोप में आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, फरार बंदी समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामला 21 अक्टूबर 2026 का है। जिला कारागार से पेशी के लिए न्यायालय लाया गया सुभाषनगर निवासी बंदी सचिन पुत्र चंद्रभान पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पेशी के बाद पांच बंदी वापस लौटे, लेकिन सचिन हवालात नहीं पहुंचा। गिनती के दौरान उसके गायब होने का पता चला। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।
न्यायालय सुरक्षा चौकी प्रभारी की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 528/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने फरार बंदी की तलाश के लिए सर्विलांस, एसओजी, कोतवाली और सुभाषनगर पुलिस की चार टीमें गठित की हैं। टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
बरेली। शनिवार को मुकुंद इंटरनेशनल स्कूल सी बी गंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अलकथान में दो दिन पूर्व 22 अक्टूबर को एक युवक…
बरखेड़ा।नगर पंचायत बरखेड़ा व ग्राम पंचायत कबूलपुर में शनिवार को बूथ संख्या एक पर विशेष…
सिरौली/ बरेली। एएनटीएफ यूनिट बरेली एवं थाना सिरौली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता…
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए जनपद में शुक्रवार…
बरेली। बरेली-मुरादाबाद मंडल विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए जिले में आज सुबह 8 बजे…