Advertisement

राष्ट्रीय

मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्राओं को सिखाए सुरक्षा व साइबर सेफ्टी के गुर

बरेली। ​शनिवार को मुकुंद इंटरनेशनल स्कूल सी बी गंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिला एवं बालिका सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में आयोजित किया गया।
​कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी सुरक्षा और स्वावलंबन पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वे खुद को किसी भी परिस्थिति में असहाय न समझें, पुलिस हर कदम पर उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है। छात्राओं को छेड़छाड़ या प्रताड़ना की स्थिति में वुमेन पावर लाइन 1090 और ऑनलाइन ठगी होने पर साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर बिना झिझक शिकायत दर्ज कराने के तरीके समझाए गए। इसके साथ ही डायल 112, 1098 और 181 जैसी आपातकालीन सेवाओं और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी गई।
​छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों से युक्त ‘मिशन शक्ति डायरी’ भी बांटी गई। इस मौके पर संयुक्त निदेशक अभियोजन राकेश कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी विनोद सिंह, उपनिरीक्षक विमलेश सिंह, पुलिस कर्मी रविता भारती, लवी चौहान, सुधा, अरविन्द कुमार, कॉलेज स्टाफ और छात्राएं मौजूद रहीं।

Express views

Recent Posts

कोर्ट की हवालात से कैदी सचिन फरार , आठ पुलिसकर्मी निलंबित

बरेली। न्यायालय परिसर की हवालात से कैदी के फरार होने के मामले में पुलिस महकमे…

4 hours ago

बरखेड़ा: बाइक विवाद में युवक की संदिग्ध मौत,परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या कर पेड़ से लटकाने का आरोप

​बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अलकथान में दो दिन पूर्व 22 अक्टूबर को एक युवक…

18 hours ago

विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप लगा, नए वोट बनवाए

बरखेड़ा।नगर पंचायत बरखेड़ा व ग्राम पंचायत कबूलपुर में शनिवार को बूथ संख्या एक पर विशेष…

18 hours ago

अवैध मादक पदार्थ बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 10 करोड़ का माल बरामद, 03 तस्कर गिरफ्तार

सिरौली/ बरेली। एएनटीएफ यूनिट बरेली एवं थाना सिरौली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता…

1 day ago

पीलीभीत: कड़ी सुरक्षा के बीच विधान परिषद शिक्षक चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए जनपद में शुक्रवार…

2 days ago

बरेली-मुरादाबाद एमएलसी चुनाव: बरेली के 25 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू

बरेली। बरेली-मुरादाबाद मंडल विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए जिले में आज सुबह 8 बजे…

2 days ago