बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के नदी में कूदने का मामला सामने आया है। प्राप्त पुलिस सूचना के अनुसार, रविवार 25 अक्टूबर को अंकुर पुत्र रामरहीश यादव निवासी बिहारीपुर, थाना भमोरा, अपनी पत्नी आदित्या के साथ मोटरसाइकिल से बरेली आ रहे थे। बताया गया कि रामगंगा पुल के बीच में आदित्या ने पैसे चढ़ाने की बात कही और मोटरसाइकिल से उतर गईं। इसके बाद वह पुल से नीचे रामगंगा नदी में कूद गईं।
घटना की सूचना मिलने पर गोताखोरों को बुलाया गया है। नदी में महिला की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मौके पर कानून-व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या नहीं है। महिला के मायके पक्ष के लोग भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। फिलहाल महिला की तलाश जारी है। पुलिस और गोताखोरों के प्रयासों के बाद ही घटना से संबंधित आगे की जानकारी सामने आ सकेगी।
बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व सड़क…
बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के नेकपुर हाथी खाना निवासी 24 वर्षीय युवक अभय सक्सेना…
बरखेडा।रविवार शाम 5 बजे के लगभग राकेश 45 वर्ष पुत्र छोटे लाल जसौलीदीवाली अपने तहेरे भाई अवदेश…
बरेली। शनिवार को मुकुंद इंटरनेशनल स्कूल सी बी गंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी…
बरेली। न्यायालय परिसर की हवालात से कैदी के फरार होने के मामले में पुलिस महकमे…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अलकथान में दो दिन पूर्व 22 अक्टूबर को एक युवक…