बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर आठ में शादी समारोह में शामिल होने आई खटीमा निवासी ढाई वर्षीय मासूम आनबिया के लापता होने से हड़कंप मच गया। दो दिन बीतने के बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं लग सका है।परिजन कस्बे के तालाबों सहित अन्य स्थानों पर उसकी तलाश कर रहे हैं। बच्ची के न मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
उत्तराखंड के खटीमा निवासी शहबाज रविवार सुबह अपने मौसा निसार के पुत्र आफताब की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ बरखेड़ा आए थे। शादी समारोह के दौरान सुबह करीब 11 बजे उनकी दो वर्षीय पुत्री आनबिया अचानक लापता हो गई। काफी देर तक बच्ची दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने घर और आसपास तलाश शुरू की। रिश्तेदारों से जानकारी करने के साथ ही कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला।
डॉग स्क्वॉड की मदद से तलाश जारी
मासूम के लापता होने की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची की तलाश के लिए डॉग स्क्वॉड टीम की मदद ली जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
दशहरा मेले से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, तमंचा और कारतूस बरामद…
बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के…
बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व सड़क…
बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के नेकपुर हाथी खाना निवासी 24 वर्षीय युवक अभय सक्सेना…
बरखेडा।रविवार शाम 5 बजे के लगभग राकेश 45 वर्ष पुत्र छोटे लाल जसौलीदीवाली अपने तहेरे भाई अवदेश…
बरेली। शनिवार को मुकुंद इंटरनेशनल स्कूल सी बी गंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी…