Advertisement

राष्ट्रीय

शादी में आई ढाई वर्षीय मासूम लापता, दो दिन से नहीं लगा सुराग, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज


बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर आठ में शादी समारोह में शामिल होने आई खटीमा निवासी ढाई वर्षीय मासूम आनबिया के लापता होने से हड़कंप मच गया। दो दिन बीतने के बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं लग सका है।परिजन कस्बे के तालाबों सहित अन्य स्थानों पर उसकी तलाश कर रहे हैं। बच्ची के न मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
उत्तराखंड के खटीमा निवासी शहबाज रविवार सुबह अपने मौसा निसार के पुत्र आफताब की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ बरखेड़ा आए थे। शादी समारोह के दौरान सुबह करीब 11 बजे उनकी दो वर्षीय पुत्री आनबिया अचानक लापता हो गई। काफी देर तक बच्ची दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने घर और आसपास तलाश शुरू की। रिश्तेदारों से जानकारी करने के साथ ही कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला।
डॉग स्क्वॉड की मदद से तलाश जारी
मासूम के लापता होने की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची की तलाश के लिए डॉग स्क्वॉड टीम की मदद ली जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Express views

Recent Posts

बरेली में पुलिस मुठभेड़, हत्या के आरोपी समेत चार गिरफ्तार

दशहरा मेले से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, तमंचा और कारतूस बरामद…

6 hours ago

रामगंगा पुल से नदी में कूदी महिला, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के…

1 day ago

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक की मौत, अज्ञात मोटरसाइकिल के खिलाफ रिपोर्टदर्ज

​ बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व  सड़क…

1 day ago

प्रेमिका ने दिया धोखा, प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान

बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के नेकपुर हाथी खाना निवासी 24 वर्षीय युवक अभय सक्सेना…

1 day ago

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार के ऊपर से ट्राली का पहिया उतरा, हालत गम्भीर हालत, जिला अस्पताल रैफर

बरखेडा।रविवार शाम  5 बजे के लगभग राकेश  45 वर्ष पुत्र छोटे लाल जसौलीदीवाली अपने तहेरे भाई अवदेश…

1 day ago

मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्राओं को सिखाए सुरक्षा व साइबर सेफ्टी के गुर

बरेली। ​शनिवार को मुकुंद इंटरनेशनल स्कूल सी बी गंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी…

2 days ago