बरेली। कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा के दौरान फरार हुए 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी सचिन सिंह ठाकुर के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि आरोपी की गोली मुख्य आरक्षी रवाब मियां के दाहिने बाजू को छूकर निकल गई।
मामला 21 अक्टूबर 2026 का है, जब थाना कोतवाली क्षेत्र में न्यायालय परिसर में पेशी के दौरान आरोपी सचिन सिंह ठाकुर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस को 28 अक्टूबर की सुबह करीब 3 बजकर 35 मिनट पर सूचना मिली कि आरोपी रेलवे स्टेशन के आगे नॉर्थ कॉलोनी के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।
घायल आरोपी और पुलिसकर्मी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से आठ मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों…
पीलीभीत। जिला उद्योग केंद्र में तैनात वरिष्ठ सहायक हिमांशु कुमार को मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण…
बरेली। मोहल्ला मुरावपुरा की जनता ने किया वोट का बहिष्कार रोड नहीं तो वोट नहीं…
रीलबाजों को सम्मानित करने वाले सफेदपोश भी मौन पीलीभीत।सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता, चंद लाइक्स…
बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर आठ में शादी समारोह में शामिल होने आई खटीमा निवासी…
दशहरा मेले से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, तमंचा और कारतूस बरामद…