Advertisement

home

युवक को घर में घुसने से टोकने पर भाई को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस में शिकायत दर्ज


​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा के एक मामले में  एक युवक ने आरोप लगाया है कि एक अन्य युवक को रात के समय उसके घर में घुसते हुए टोकने पर, आरोपी ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी है।
​​साहिल निवासी वार्ड नं 8 बरखेड़ा के मुताबिक, घटना 26 अक्टूबर  की रात करीब 11:30 बजे की है। उसने आरोप लगाया कि कसबा बरखेड़ा वार्ड नंबर 5 का निवासी वार्ड नं 8 का एक युबक, नियत खराब होने के कारण उसके घर में घुसने की कोशिश कर रहा था।
​शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने आरोपी को देख लिया और शोर मचा दिया। पकड़े जाने के डर से आरोपी मौके से भाग गया।
​पीड़ित ने शिकायत में आगे बताया कि 28 अक्टूबर  को दोपहर करीब 2:00 बजे, आरोपी ने उसके छोटे भाई  को गाजीपुर मोड़ के पास घेर लिया.।आरोप है कि आरोपी ने छोटे भाई को धमकी देते हुए कहा अगर तुम्हारे भाई  ने मेरे खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी, तो मैं तुम दोनों भाइयों को जान से मार दूंगा।
​साहिल ने अपनी शिकायत में यह भी दावा किया है कि आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है । पीड़ित परिवार ने आरोपी की धमकियों से डरे होने की बात कही है और पुलिस से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
​पूछे जाने पर थानाप्रभारी सतेंद्र कुमार  ने बताया कि शिकायत  की जांच कर कार्यबाही की जॉयेगी।

Express views

Recent Posts

दिनदहाड़े घर में घुसकर साइकिल चोरी करते युवक को पकड़ा, जेल भेजा

बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर नौ में दिनदहाड़े घर में घुसकर साइकिल चोरी कर भाग…

3 hours ago

नशे के कैप्सूलों का बड़ा जखीरा पकड़ा गया, 5.57 लाख से ज़्यादा कैप्सूल बरामद, एक गिरफ़्तार

पीलीभीत। पूरनपुर पुलिस ने माधौटांडा रोड पर मंडी के पास से नशीली दवाओं की बड़ी…

3 hours ago

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट पर भाजपा के हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, सपा के दानिश अख्तर 3,996 वोट पर सिमटे

बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों…

8 hours ago

मुठभेड़ के दौरान कोर्ट की हवालात से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

बरेली। कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा के दौरान फरार हुए 25 हजार रुपये के इनामी…

8 hours ago

लोन फाइल के बदले पाँच हजार की घूस, उद्योग केंद्र का बाबू रिश्वत लेते पकड़ा गया

पीलीभीत। जिला उद्योग केंद्र में तैनात वरिष्ठ सहायक हिमांशु कुमार को मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण…

8 hours ago

जनता ने किया वोट का बहिष्कार, रोड नहीं तो वोट नहीं

बरेली। मोहल्ला मुरावपुरा की जनता ने किया वोट का बहिष्कार रोड नहीं तो वोट नहीं…

1 day ago