Advertisement

राष्ट्रीय

1 नवंबर को कांग्रेस की दिल्ली महारैली पीलीभीत में कांग्रेस पर्यवेक्षक ने लगाया वोट काटने का आरोप

पीलीभीत। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षक तरुण त्यागी ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता में केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की लोकतंत्र बचाओ महारैली आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर से 10 लाख से अधिक लोग हिस्सा लेंगे।

तरुण त्यागी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की भूमिका निष्पक्ष नहीं है और देश के 30 राज्यों में एसआईआर के नाम पर 13 करोड़ 50 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल, बिहार और पीलीभीत में भी बड़े पैमाने पर वोटरों को उनके अधिकार से वंचित किया गया है।
कांग्रेस पर्यवेक्षक ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्षी दलों की इस रैली में भीड़ को रोकने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना कांग्रेस द्वारा कार्यकर्ताओं के लिए रेलवे से विशेष ट्रेन की मांग की गई थी, जिसे पहले मंजूरी मिली, लेकिन बाद में रेलवे ने ट्रेन देने से इनकार कर दिया। त्यागी ने कहा कि इन बाधाओं के बावजूद कार्यकर्ता निजी वाहनों और बसों से दिल्ली पहुंचेंगे।

प्रेस वार्ता के बाद तरुण त्यागी ने स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने बताया कि पीलीभीत से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रेन, निजी वाहनों और बसों के जरिए दिल्ली पहुंचेंगे। शहर अध्यक्ष श्री कृष्ण गंगवार ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए यह महारैली महत्वपूर्ण है।

बैठक में कांग्रेस प्रवक्ता एड0हेमंत मिश्रा, अल्पसंख्यक प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर अनीस, पीसीसी पुष्पा गंगवार, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश मौर्य, छात्र कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप गंगवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

करवा चौथ पर्व की खुशियां मातम में बदलीं

​ बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव पुरनापुर में करवा चौथ के पावन पर्व की खुशियां…

3 hours ago

सड़क हादसे में पिता-पुत्र घायल

  बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ससुराल से…

3 hours ago

गन्ना भुगतान समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू का प्रदर्शन 

बरखेड़ा।गन्ना किसानों के बकाया भुगतान समेत क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को भारतीय…

4 hours ago

करवाचौथ की रात एक  साथ फरार हुईं जेठानी-देवरानी, घर से नकदी और जेवर भी ले उड़ीं

​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।…

4 hours ago

धर्म परिवर्तन के दबाव और धमकी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

पीलीभीत। थाना कोतवाली पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने और धमकी देने के मामले में वांछित…

4 hours ago

शौच के लिए रुका युवक, बाइक चोरी

बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के अंतर्गत अधकटा गांव के पास शौच करने को गये युबक की…

1 day ago