बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। करवाचौथ के पवित्र त्योहार की रात दो सगी जेठानी-देवरानी अपने पतियों को छोड़कर रातों रात फरार हो गईं। जाते-जाते दोनों महिलाएं घर में रखी नकदी और सोने-चांदी के कीमती जेवरात भी साथ ले गईं। घटना के बाद से दोनों परिवारों में हड़कंप मचा हुआ है।
घटना से आहत दोनों पतियों ने स्थानीय बरखेड़ा थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी और लिखित तहरीर दी हैं।
पीड़ित पतियों द्वारा थाने में दी गई शिकायत के अनुसार घटना 29 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे की है।दोनों महिलाएं घर पर थीं और घर मे सभी को सोता देख मौका पाकर घर में रखी नकदी व जेवरात समेट कर घर से निकल गईं।काफी तलाशने के बाद भी जब महिलाओं का कोई सुराग नहीं लगा, तो पतियों ने थाने का रुख किया।
थानाप्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दीर्ष्टया में मामला पति पत्नी का आपसी झगड़े का लग रहा हैं पुलिस को शिकायती तहरीर मिल चुकी है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव पुरनापुर में करवा चौथ के पावन पर्व की खुशियां…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ससुराल से…
बरखेड़ा।गन्ना किसानों के बकाया भुगतान समेत क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को भारतीय…
पीलीभीत। थाना कोतवाली पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने और धमकी देने के मामले में वांछित…
पीलीभीत। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षक तरुण त्यागी ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर…
बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के अंतर्गत अधकटा गांव के पास शौच करने को गये युबक की…